सब्सक्राइब करें

Two Wheeler Sales: सितंबर महीने में रही किन दो पहिया निर्माताओं के वाहनों की मांग, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 05 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

सितंबर महीने में दो पहिया वाहनों की बिक्री कैसी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की बाइक और स्कूटर की मांग बीते महीने में सबसे ज्यादा रही। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Which two wheeler manufacturers vehicles were in demand in the month of September, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर महीने में किस कंपनी की बाइक और स्कूटर की मांग सबसे ज्यादा रही। हम इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos
Which two wheeler manufacturers vehicles were in demand in the month of September, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पहले नंबर पर हीरो
रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो की ओर से सितंबर 2023 के दौरान सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बीते महीने में 519789 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। जबकि सितंबर 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 507690 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 2.38 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Which two wheeler manufacturers vehicles were in demand in the month of September, know the details
Honda Livo 2023 - फोटो : Honda Motorcycle
दूसरे पायदान पर होंडा
होंडा मोटरसाइकिल ने सितंबर 2023 के दौरान 491802 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इसके साथ ही यह कंपनी सबसे ज्यादा वाहन की बिक्री करने वाली दूसरी कंपनी है। सितंबर 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 488924 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने .59 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
Which two wheeler manufacturers vehicles were in demand in the month of September, know the details
TVS Jupiter - फोटो : TVS Motor Company
तीसरे पायदान पर टीवीएस
टीवीएस को इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल हुआ है। कंपनी ने बीते महीने में कुल 300493 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। सितंबर 2022 के दौरान 283878 यूनिट्स वाहनों की बिक्री कंपनी की ओर से की गई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 5.85 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
Which two wheeler manufacturers vehicles were in demand in the month of September, know the details
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj Auto
अगले नंबर पर बजाज
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज का इस लिस्ट में अगला नंबर है। कंपनी ने बीते महीने में कुल 202510 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। जबकि सितंबर 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 222912 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने कुल 9.15 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ हासिल की है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed