सब्सक्राइब करें

Wheel Alignment: चलाते समय एक साइड भागती है कार, तो जरूर करवाएं यह काम नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 29 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

कार चलाते समय अगर स्टेयरिंग से बार-बार कार को सही लेन में रखना पड़ता है। तो कार के टायरों की अलाइनमेंट को जरूर चेक करवाना चाहिए। अगर ऐसे में लापरवाही बरती जाए तो फिर समस्या काफी ज्यादा बड़ी हो जाती है।

विज्ञापन
why alignment is important for car and disadvantages of refusing Wheel Alignment
wheel alignment - फोटो : For Refernce Only

कार चलाते समय अगर बार-बार कार एक साइड में भागती है और उसे सही लेन में रखने के लिए आपको हर थोड़ी देर में स्टेयरिंग का उपयोग करना पड़ता है। तो इस बात की पूरी संभावना होती है कि कार की अलाइनमेंट आउट हो गई हो। समय रहते इसे ठीक ना करवाया जाए तो फिर समस्या बढ़ जाती है और नुकसान टायरों के साथ कार के कई महत्वपूर्ण और महंगे हिस्सों तक पहुंच जाता है। हम इस खबर में इस कारण होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos

कार चलाते समय रखें ध्यान

why alignment is important for car and disadvantages of refusing Wheel Alignment
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कार को चलाते हैं तो हमेशा कार सीधी चले यह जरूरी नहीं होता। जब कार के स्टेयरिंग को बिना हिलाए ही कार एक दिशा में जाने लगे तो सिर्फ स्टेयरिंग की मदद से कार को सही लेन में रखना ही काफी नहीं होता। हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब कार खुद से एक दिशा में जाने लगे तो जल्द से जल्द उसका अलाइनमेंट करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होती है आउट

why alignment is important for car and disadvantages of refusing Wheel Alignment
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलाइनमेंट आउट होने का मुख्य कारण खराब सड़कों पर कार चलाना होता है। जब भी कार को ऐसी सड़क पर चलाया जाए जहां गढ्ढे हों या खराब क्वालिटी की सड़क हो तो अलाइनमेंट जल्दी आउट होती है। वैसे भी हर दो हजार किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट करवाने से टायर की उम्र लंबी होती है। अलाइनमेंट करवाने में करीब आधा घंटा और 300 से 400 रुपये का खर्चा आता है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

क्या होती है समस्या

why alignment is important for car and disadvantages of refusing Wheel Alignment
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अलाइनमेंट ना करवाने के बाद भी कार चलाने पर कई प्रमुख पार्ट्स में समस्या आने का खतरा हो जाता है। सबसे पहले तो अलाइनमेंट आउट होने के बाद भी कार को चलाया जाए तो टायर समय से पहले खराब हो जाते हैं। जल्दी घिसने के कारण सड़क पर ग्रिप भी कम हो जाती है और कभी-कभी तो टायर फटने जैसी दुघर्टना भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन

सस्पेंशन भी होता है खराब

why alignment is important for car and disadvantages of refusing Wheel Alignment
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
खराब अलाइनमेंट या अलाइनमेंट आउट होने का बुरा असर कार के सस्पेंशन पर भी होता है। क्योंकि सस्पेंशन कार का काफी अहम हिस्सा होता है और अगर यह खराब हो जाए तो परेशानी इंजन के साथ ही स्टेयरिंग तक पहुंच जाती है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed