{"_id":"63d129f2209e1705616e8cf9","slug":"why-diesel-engine-cars-are-costlier-than-petrol-know-the-complete-details-2023-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol Vs Diesel Cars: पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन वाली कारें क्यों होती हैं महंगी, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Petrol Vs Diesel Cars: पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन वाली कारें क्यों होती हैं महंगी, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:45 PM IST
सार
पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन वाली कारों की कीमत ज्यादा होती है। जबकि दोनों इंजन वाली कार की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई और फीचर्स भी एक जैसे होते हैं। आइए जानते हैं।
जब भी लोग कार खरीदने की बात करते हैं तो सबसे पहले इस बात पर चर्चा होती है कि पेट्रोल की कार लेना बेहतर है या फिर डीजल की कार खरीदना। असल में पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन वाली कार की कीमत ज्यादा होती है। लेकिन कुछ लोगों को महंगी डीजल कार ज्यादा पसंद आती है। ऐसा क्यों होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
महंगी होती हैं डीजल कारें
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
पेट्रोल के मुकाबले डीजल कारों की कीमत काफी ज्यादा होती है। कई बार तो यह अंतर लाखों रुपये का हो जाता है। कीमत में अंतर होने के बाद भी दोनों तरह के इंजन वाली कारों की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, फीचर्स आदि भी एक जैसे होते हैं।
किसी भी कार के लिए इंजन काफी महत्वपूर्ण होता है। इंजन ही किसी भी कार में सबसे महंगा हिस्सा होता है। इसमें कई तरह के पार्ट होते हैं। पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन ज्यादा भारी और बड़े होते हैं। ऐसे में इनकी क्षमता भी पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा होती है। कार का साइज भले ही एक जैसा हो लेकिन इंजन के कारण कार की कीमत पर असर होता है।
पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन वाली कारें ज्यादा एवरेज देती हैं। इसका कारण है कि पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन में ज्यादा ऊर्जा होती है। पेट्रोल के मुकाबले डीजल कम ज्वलनशील होता है, इसकी बर्निंग कैपेसिटी भी ज्यादा होती है, जिसके कारण यह इंजन में ज्यादा देर तक जलता है। ऐसा होने के कारण कार को कम ईंधन की जरूरत पड़ती है और इसी कारण डीजल इंजन का एवरेज ज्यादा होता है।
पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन ज्यादा क्षमता का होता है। इसकी लाइफ भी पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा होती है। लेकिन इसकी यही खासियतें इसे काफी खर्चीला बना देती हैं। पेट्रोल इंजन काफी शांत होते हैं और कम प्रदूषण करते हैं। इनकी मेंटिनेंस भी कम होती है लेकिन डीजल इंजन में ज्यादा पार्ट्स होते हैं, इनका आकार बड़ा होता है और इनकी क्षमता भी ज्यादा होती है इसलिए यह प्रदूषण भी ज्यादा करते हैं। ज्यादा पार्ट्स होने के कारण इनका रखरखाव भी महंगा हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।