सब्सक्राइब करें

कार में आने वाले इन ‘लग्जरी’ फीचर्स के झांसे में मत फंसना, नहीं तो हो जायेगा नुकसान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 Jan 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
you should ignore top 10 overhyped luxury car features, that could give financial loss
auto expo pic - फोटो : सांकेतिक

आजकल कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के फीचर दे रही हैं। ग्राहक भी टाइट बजट होने के बावजूद इन फीचरों की तरफ आकर्षित होकर तुरंत कार खरीद लेते हैं, लेकिन जब वे इनका इस्तेमाल करने लगते हैं, तो उन्हें लगता है कि ये फीचर उनके ज्यादा काम के नहीं हैं, जितना उन्होंने सोचा था। बाद में उन्हें पछतावा होता है कि उन्होंने बेवजह ही इन फीचर्स पर इतने पैसे खर्च कर दिए। आइए हम आपको बता रहे हैं उन 10 फीचरों के बारे में, जिन्हें आप चाहें तो कार खरीदते वक्त नजरंदाज कर सकते हैं...


 

Trending Videos

कीलेस पुश बटन स्टार्ट

you should ignore top 10 overhyped luxury car features, that could give financial loss
Keyless Push Start Button - फोटो : सांकेतिक

कीलेस पुश बटन आजकल कई कारों में कॉमन है। कार कंपनियां इस फीचर को प्रमुखता से हाईलाइट करके बेचती हैं। बी-सेगमेंट की हैचबैक कारों में यह फीचर बहुत मिलता है। पहले ये फीचर केवल टॉप वेरियंट के मॉडल्स में ही दिखता था। लोग आकर्षित हो कर इस फीचर के चलते कार को खरीद लेते हैं, लेकिन इस फीचर से कोई फायदा नहीं होता है। हालांकि केवल कार को बिना चाबी के अनलॉक किया जा सकता है और केवल एक पुश बटन से कार ही को स्टार्ट किया जा सकता है। आजकल आने वाली ज्यादातर कारों में रिमोट लॉकिंग फीचर मिलता है और बटन दबा कर कार को लॉक-अनलॉक किया जा सकता है। लेकिन कीलेस पुश बटन स्टार्ट अगर आपको स्टैंडर्ड मिलता है, तब तो ठीक है, लेकिन एक्स्ट्रा खर्च करके यह फीचर वाली कार लेना कतई फायदे का सौदा नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमैटिक हेडलैंप्स

you should ignore top 10 overhyped luxury car features, that could give financial loss
2019 Maruti Baleno Facelift

कार कंपनियां आजकल ऑटोमैटिक हेडलैंप्स को लग्जरी फीचर बता कर इसकी मार्केटिंग करती हैं। वहीं कुछ ग्राहक झांसे फंस कर यह फीचर वाली कार खरीद भी लेते हैं। लेकिन समझदारी के चश्मे से देखा जाये तो यह कतई अक्लमंदी का सौदा नहीं है। आप मैनुअली भी कार की लाइट स्विच ऑन और स्विच ऑफ कर सकते हो। वहीं अगर कार में यह फीचर आपको स्टैंडर्ड मिलता है, तो बेहतर है, लेकिन इस फीचर के लिए अलग से खर्च कर ऊंचे वेरियंट पर जाना समझदारी नहीं है।
 

सनरूफ

you should ignore top 10 overhyped luxury car features, that could give financial loss
Mahindra XUV300 Sunroof

एक समय था जब शेवरले ने अपनी ऑप्ट्रा कार में यह फीचर दिया था। जिसके बाद कई कार कंपनियों ने इस फीचर को देना शुरू कर दिया। वहीं अब कंपनियों ने मिड-लेवल हैचबैक्स और सस्ती कारों में भी यह फीचर दे रही हैं। भारत जैसे गर्म और नमी वाले देश में सनरूफ पर खर्च करना समझदारी नहीं है। जिन लोगों के पास सनरूफ वाली कारें हैं, खुद उनका अनुभव है कि इससे कार में धूल आ जाती है, वहीं शुरुआत में ओपन रूफ के साथ चलना लुभावना लगता है लेकिन बाद में इससे तौबा कर ली।
 

विज्ञापन

बेज इंटीरियर

you should ignore top 10 overhyped luxury car features, that could give financial loss
Mahindra Marazzo interior - फोटो : Mahindra Marazzo

आजकल बेज इंटीरियर तमाम कारों में मिलता है। कार कंपनियां इस फीचर को प्रमुखता से हाईलाइट करके बेचती हैं। वहीं बेज इंटीरियर होने से कार सबसे ज्यादा गंदी होती है। कार के इंटीरियर में गहरे रंग हमेशा अच्छे होते हैं और उनमें दाग-धब्बे भी नहीं दिखाई देते। बेज रंग को मैनटेन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और उनकी रोज ही साफ-सफाई ड्राइक्लीनिंग वगैरहा करनी पड़ती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed