Bihar News : बिहार में 14 अंचलाधिकारियों पर गिरी गाज, किसी की सैलरी रुकी तो किसी का कट गया पेंशन; सूची जारी
Bihar : बिहार सरकार ने 14 अंचलाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसी की सैलरी रोक ली है तो किसी का पेंशन काट लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने की है जिसमें विभाग ने राज्य के 14 अंचलाधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने इन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया है। कई अंचल अधिकारियों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। भ्रष्ट पदाधिकारी सुधर जाएं, नहीं तो आगे और भी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
जिस अंचल अधिकारियों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है उनकी सूची जारी की गई है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी की पूर्व अंचल अधिकारी रिषिका पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन को गलत तरीके से एक खास व्यक्ति के नाम पर दाखिल-खारिज कर दिया था। इस वजह से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनको सस्पेंड किया था, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, पांच लापता; 14 सवार में ज्यादा महिलाएं
पतरघट के पूर्व अंचल अधिकारी राकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के मामले में इन पर आरोप पत्र गठित किया गया है। पाटलिपुत्र के पूर्व अंचल अधिकारी अनुज कुमार को काम में लापरवाही के चलते इनकी एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। गुरारू के पूर्व अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी पर गलत तरीके से जमाबंदी कायम करने के आरोप में इनकी दो वेतन वृद्धि रोक दी गई हैं। पालीगंज के पूर्व अंचल अधिकारी राकेश कुमार पर बालू के अवैध खनन मामले में संलिप्तता के कारण इनकी एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। गोपालपुर के पूर्व अंचल अधिकारी राजकिशोर शर्मा पर इतनी गंभीर अनियमितता का आरोप है कि अगले 5 वर्षों तक इनकी पेंशन में 10% की कटौती की जाएगी।
Bihar Teacher : जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, हर साल मिलेगी सरकारी नौकरी; शिक्षा मंत्री का दावा
बैरिया के पूर्व अंचल अधिकारी अनिल कुमार को जातिगत हेरफेर करने यानी बीसी कैटेगरी को ईबीसी में दिखाने के मामले में इन पर आरोप पत्र गठित हुआ है। बैकुंठपुर के अंचल अधिकारी पंकज कुमार को बिना किसी सबूत या साक्ष्य के ऑनलाइन जमाबंदी पंजी में जमीन का रकबा जोड़ने के आरोप में चार्जशीट गठित की गई है। साहेबपुर कमाल के पूर्व अंचल अधिकारी सतीश कुमार सिंह पर बाढ़ राहत राशि के वितरण में गड़बड़ी और अनियमितता बरतने के आरोप में कार्रवाई तय हुई है। गोपालगंज सदर के अंचल अधिकारी रजत कुमार वर्णवाल को दाखिल-खारिज के मामलों में एकरूपता और पारदर्शिता न रखने के कारण इन पर आरोप पत्र गठित किया गया है। एकमा के पूर्व अंचल अधिकारी अमलेश कुमार पर बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है, जिसके कारण उनके खिलाफ चार्जशीट किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?
चंडी की पूर्व अंचल अधिकारी कुमारी आंचल पर आरोप है कि उन्होंने सीनियर अथॉरिटी या अपील वाद के आदेशों का पालन नहीं किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। मधेपुरा जिले के घैलाढ़ के पूर्व अंचल अधिकारी चंदन कुमार पर काम में लापरवाही करने का आरोप है, जिसके बाद इन पर भी चार्जशीट दाखिल किया गया है। सुपौल की पूर्व अंचल अधिकारी बुच्ची कुमारी के खिलाफ अब गंभीर विभागीय जांच चलाई जाएगी।