Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a97752c2770b7f3250b82a4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:42 PM, 02-Sep-2026
बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली रूट की चार स्पेशल ट्रेनें दिसंबर तक जारी, 352 अतिरिक्त फेरे
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी त्योहारों को देखते हुए बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के कुल 352 अतिरिक्त फेरे होंगे। इसके अलावा गया-कामाख्या और अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। और पढ़ें08:19 PM, 02-Sep-2026
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा: उत्तर में नेपाल की बारिश, दक्षिण में बाणसागर का पानी; खतरे के निशान से ऊपर नदियां
बिहार में उत्तर और दक्षिण, दोनों हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तर बिहार में नेपाल की भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जबकि दक्षिण बिहार में बाणसागर से छोड़े गए पानी और झारखंड की बारिश से सोन नदी उफान पर है। और पढ़ें
विज्ञापन
07:36 PM, 02-Sep-2026
संजीव मुखिया रिमांड पर: नीट सहित कई पेपर लीक के आरोपी से ईओयू ने पूछताछ की, जानें पूरा मामला
पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कई मामलों के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को ईओयू ने पुराने पत्रकारनगर थाना कांड में कोर्ट की अनुमति से पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मददगारों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें07:13 PM, 02-Sep-2026
बिहार: एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की बैठक, बोले- सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे; इस दिन होगा एलान
मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और अगले दो-चार दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। और पढ़ें06:54 PM, 02-Sep-2026
बिहार: पानी के बीच दो हजार जिंदगियां कैद! उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, भतीजी को खाट पर ले गए अस्पताल
गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का भगहर गांव भारी बारिश के बाद एक बार फिर टापू बन गया है। करीब दो हजार लोग चारों ओर पानी से घिरे हैं। 10 दिन से स्कूल बंद है और राशन-गैस की आपूर्ति ठप है। बीमार लोगों को खाट पर लादकर उफनती मोरहर नदी पार करानी पड़ रही है। और पढ़ें06:29 PM, 02-Sep-2026
बिहार: बॉर्डर पर दबोचा गया हवाला कैरियर, अस्पताल के पास से ली रकम; दुकान पहुंचाने से पहले एसएसबी के हत्थे चढ़ा
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी के जवानों ने जोगबनी में पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ 29 वर्षीय नेपाली नागरिक जुबेर आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने रकम को सीमा पार पहुंचाने वाले कैरियर के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 02-Sep-2026
बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी! ग्रामीणों ने पकड़ा; फिर सात फेरे लेकर पूरा हुआ प्यार
सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का शादी के साथ सुखद अंत हुआ। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। अगले दिन दोनों ने माता मंदिर में शादी रचा ली। और पढ़ें05:38 PM, 02-Sep-2026
बिहार: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो दिन में 1142 गिरफ्तार; 13 अवैध हथियार और 11 हजार लीटर शराब जब्त
बिहार में 30 और 31 अगस्त को चले विशेष समकालीन अभियान में पुलिस ने 1,142 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 13 अवैध हथियार, 116 कारतूस, 11 हजार लीटर से अधिक शराब और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। और पढ़ें05:20 PM, 02-Sep-2026
बिहार: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में था फरार; ठिकाने से दबोचा
बेगूसराय पुलिस की सूचना पर बिहार एसटीएफ ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आदित्य राज उर्फ राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बेगूसराय और पटना में कुल तीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। और पढ़ें05:09 PM, 02-Sep-2026