{"_id":"6a4f916fc7a5717c50086d61","slug":"bihar-aimim-appoints-new-district-presidents-in-four-districts-akhtarul-iman-makes-the-announcement-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: AIMIM ने चार जिलों में नए अध्यक्ष किए मनोनीत: प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: AIMIM ने चार जिलों में नए अध्यक्ष किए मनोनीत: प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में की घोषणा
Thu, 09 Jul 2026 05:47 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:47 PM IST
सार
अख्तरुल ईमान ने बताया कि अभी केवल सीमांचल के चार जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIMIM ने सीमांचल के चार जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज स्थित AIMIM कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए नए अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन
किशनगंज जिले के लिए गुलाम हसनैन को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्णिया से शाहनवाज, कटिहार से आफताब कंचन और अररिया से इंजीनियर मंजूर आलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को किशनगंज में इन नियुक्तियों की घोषणा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अख्तरुल ईमान ने बताया कि अभी केवल सीमांचल के चार जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
पढ़ें: 'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल
अख्तरुल ईमान ने कोचाधामन में हुए रिजवान हत्याकांड की कड़ी निंदा की। उन्होंने बिहार पुलिस से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में एसपीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिए केवल एक लड़के को फंसाना चाहते हैं और बाकी संलिप्त लोगों को बचाना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि इस हत्या में शामिल सभी लोगों को बेनकाब किया जाए।
उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपने परिवार की अच्छे से देखभाल करने की अपील भी की। अख्तरुल ईमान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल फोन समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। इस दौरान, सभी नए जिलाध्यक्षों ने पार्टी का धन्यवाद व्यक्त किया और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।