{"_id":"69ff40d189ea303e3b0b071e","slug":"bihar-madrasa-teacher-caught-in-objectionable-situation-with-woman-villagers-create-uproar-and-surround-house-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मदरसा शिक्षक, गांव वालों ने घर घेरकर किया जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मदरसा शिक्षक, गांव वालों ने घर घेरकर किया जमकर बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: कटिहार के आजमनगर में सरकारी मदरसे के शिक्षक को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में घंटों हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाना पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...
ग्रामीणों ने शिक्षक और महिला को रस्सी से बांधकर घर के अंदर बंद किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी मदरसे के शिक्षक का कथित प्रेम प्रसंग शनिवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने शिक्षक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में घंटों तक हाई वोल्टेज हंगामा चलता रहा।
पूरा मामला इत्तेहादुल धूम नगर गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि सरकारी मदरसे में कार्यरत शिक्षक मोहम्मद इजहार आलम देर रात एक महिला के घर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी।
घर के बाहर जुटी भीड़
सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घर को घेर लिया और दरवाजा खुलते ही दोनों को बाहर निकलने नहीं दिया। गुस्साए लोगों ने शिक्षक और महिला को रस्सी से बांधकर घर के अंदर ही रोक दिया। घटना के दौरान कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, जबकि कुछ ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते नजर आए। देखते ही देखते पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: ‘दो हजार दूंगा, चलो घूमने’, लालच देकर जीजा ने किया बच्चे का अपहरण; फिर छह घंटे बाद ऐसे खुला राज
पुलिस ने पहुंचकर दोनों को छुड़ाया
घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए थाना ले गई। कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Trending Videos