सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP President Nitin Nabin praised CM Nitish Kumar during Samriddhi Yatra Patna News

‎Bihar: भाजपा अध्यक्ष बोले-‎ जंगलराज में बिहारियों को शर्म से सिर छिपाना पड़ता था, सीएम नीतीश ने लौटाया सम्मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 26 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 2005 से पहले वाली सरकार की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस दौर में बिहार के हर घर में रोशनी पहुंचाने की कल्पना करना भी दूभर था लेकिन आज लालटेन को छोड़कर हर घरों तक एलईडी पहुंचाने का काम किया। आज सभी घरों में बिजली पहुंच गई है, तो उसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार को जाता है।

Bihar News: BJP President Nitin Nabin praised CM Nitish Kumar during Samriddhi Yatra Patna News
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया है। बिहार अब विकास के अपने इस सफर में इसी उत्सव के वातावरण में आगे बढ़ेगा। 

Trending Videos


लालटेन को छोड़कर हर घरों तक एलईडी पहुंचाया
‎‎उन्होंने आगे कहा कि एक विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे भी काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि संभवतः एक विधायक के तौर पर यह आखिरी सरकारी कार्यक्रम हो लेकिन पटना के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पटना और बिहार के विकास को मुख्यमंत्री ने जो नया आयाम बनाया है, उसे आने वाले दिनों में भी केंद्र सरकार की मदद से और गति देने का काम करूंगा।  नितिन नवीन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने 2005 में प्रदेश में कार्य करने वाली संस्कृति बनाई। उस समय सरकार के नुमाइंदे जनता के प्रति जवाबदेह कम रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: 'ऐतिहासिक होगी रामनवमी की शोभा यात्रा', नितिन नवीन ने पटना मे यह दावा करते हुए और क्या कहा?

आज किसी भी कोने से पटना कुछ ही घंटे में लोग पहुंच रहे हैं
नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में सड़कों की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में कहा जाता था कि सड़क है या गड्ढा है। सीएम नीतीश कुमार ने न केवल सड़कें बनाई, बल्कि उनका मेंटेनेंस भी किया। आज इस पॉलिसी को अन्य राज्य अपना रहे हैं। छोटी-छोटी राशि से पुल-पुलियों का निर्माण ग्रामीण सड़कों में कराया गया, तब लोग सोचते थे, लेकिन आज सड़कें बिहार के विकास की गाथा बता रही हैं। ‎उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से डबल इंजन की सरकार बनी, बिहार को केंद्र सरकार का सपोर्ट मिला, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है। पहले बिहार में गंगा नदी पर एक पुल था, आज पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व मे आधा दर्जन से ज्यादा पुल गंगा नदी पर बने हैं। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की दूरी किसी ने कम की है, तो पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने किया। आज किसी भी कोने से पटना में कुछ घंटे में लोग पहुंच रहे हैं। आज बिहार में एक्सप्रेस वे बन रहा है।  
Bihar Politics: आज सभा कर नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे? नहीं दिया तो भाजपा के लिए फिर 'विश्राम'

2030 में विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी
‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि नए बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा। युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछले सत्र में 50 लाख युवाओं को रोजगार देकर साबित किया कि अगर संकल्प है, तो सिद्धि में कैसे बदला जा सकता है। आज बिहार का युवा नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला बन रहा है। उन्होंने ‎दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज समृद्धि यात्रा का भले समापन हो, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो रोडमैप विकास के लिए दिया है, एनडीए सरकार उसी रोडमैप पर चलते हुए 2030 में विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी।

बिहार के लोगों को शर्म से अपना सिर छिपाना पड़ता था
‎नितिन नवीन ने कहा कि अगर आज माता-बहनें घर को संभाल रही है और घर के बाहर काम भी कर रही है तो इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। पहले तो लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे। बिहार में पहले जंगलराज की चर्चा होती थी, तब बिहार के लोगों को शर्म से अपना सिर छिपाना पड़ता था, लेकिन आज दौर बदल गया है। अब बिहार के लोगों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि की यात्रा निरंतर चलती रहे, यही कामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed