Bihar News: 60 की उम्र में चढ़ा इश्क का रंग, प्रेमिका संग मंदिर में रचाई शादी; पूरा गांव बना गवाह
कटिहार के मनिहारी प्रखंड में 60 वर्षीय सुग्रीम पासवान ने अपनी प्रेमिका फुल्की देवी से गांव के मंदिर में शादी कर ली। पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वायरल है, लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की बाघमारा पंचायत में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी प्रेमिका के साथ गांव के मंदिर में विवाह रचा लिया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग हैरानी भी जता रहे हैं और इस प्रेम कहानी पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। धीरे-धीरे उनके रिश्ते की चर्चा पूरे गांव में फैल गई। महिला फुल्की देवी ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह शादी की है और उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। वहीं बुजुर्ग प्रेमी सुग्रीम पासवान ने भी स्वीकार किया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे, इसलिए विवाह का फैसला लिया गया।
पढ़ें; बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, कई मासूम गंभीर हालत में रेफर, चालक छोड़कर हुआ फरार; अफरातफरी
ग्रामीणों के अनुसार, जब गांव में इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं बढ़ने लगीं तो पंचायत ने दोनों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक पंचायत और ग्रामीणों के बीच बातचीत चली, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे। आखिरकार विवाद खत्म कराने और सामाजिक सहमति बनाने के लिए पंचायत ने गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
शादी के दौरान गांव के कई लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे। बुजुर्ग दूल्हे ने जैसे ही अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों को आशीर्वाद दिया। किसी ने इसे सच्चे प्यार की मिसाल बताया तो कोई इस अनोखी शादी को देखकर दंग रह गया। अब यह शादी कटिहार में चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।