Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   THREE HOURS OF HARD WORK, ONE PEEPAL LEAF AND A PORTRAIT

बिहार: तीन घंटे की मेहनत, पीपल के पत्ते पर उकेरी सीएम सम्राट की तस्वीर, मधुरेंद्र ने जन्मदिन पर दिया तोहफा

Mon, 16 Nov 2026 04:26 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 58वें जन्मदिन पर पीपल के पत्ते पर उनकी सूक्ष्म तस्वीर बनाई। चाकू की नोक से तैयार इस कलाकृति को बनाने में करीब तीन घंटे लगे।

विज्ञापन
THREE HOURS OF HARD WORK, ONE PEEPAL LEAF AND A PORTRAIT
सेंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 58वें जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कलाकारी के जरिए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। सोमवार को उन्होंने पीपल के एक हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बेहद सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर जन्मदिन का अनोखा तोहफा तैयार किया। प्राकृतिक पत्ते पर बनी इस कलाकृति की खासियत इसकी बारीकी और आकर्षक प्रस्तुति है।

मधुरेंद्र कुमार ने करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद चाकू की नुकीली धार से पीपल के नाजुक पत्ते पर मुख्यमंत्री का चित्र तैयार किया। इसके साथ ही पत्ते पर अंग्रेजी में 'HAPPY BIRTHDAY SAMRAT CHOUDHARY, CM BIHAR' भी लिखा। इतने छोटे और नाजुक माध्यम पर किसी व्यक्ति की तस्वीर उकेरना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए धैर्य, एकाग्रता और हाथों पर बेहतर नियंत्रण की जरूरत होती है।

विज्ञापन


पढ़ें: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

मधुरेंद्र ने इस कलाकृति के माध्यम से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और विकसित बिहार का सपना साकार हो, यही उनकी कामना है।

छठ पर भी बनाई थी अनूठी कलाकृति
गौरतलब है कि छठ महापर्व के अवसर पर भी मधुरेंद्र ने महज दो सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते छठव्रतियों की तस्वीर बनाई थी। इसके अलावा अयोध्या दीपोत्सव 2026 में 58 फीट लंबी राम दरबार और राम मंदिर की रेत कलाकृति तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

रेत, मिट्टी और प्राकृतिक पत्तों को कला का माध्यम बनाकर मधुरेंद्र लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय संदेशों को अपनी कलाकृतियों के जरिए प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बनाई गई यह कलाकृति भी उनकी अनूठी कला और रचनात्मकता का उदाहरण बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed