Bihar News: आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- सुशासन की असलियत सामने आ चुकी है
Nalanda News: आरसीपी सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार में रोजगार के अवसर नहीं पैदा किए। उन्होंने कहा कि जब तक उद्योग-धंधे नहीं लगाए जाएंगे, तब तक बिहार के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा स्थित बिहारशरीफ के सोगरा कॉलेज में आज ‘आप सबकी आवाज’ पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में सुशासन का दावा करने वाली सरकार की असलियत अब सबके सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में शानदार सड़कों के निर्माण का दावा किया। लेकिन, बिहार शरीफ से पटना तक की यात्रा में पांच घंटे का समय लगने की बात सामने आई। उन्होंने यह भी कहा कि जब से नीतीश कुमार ने शासन संभाला है, पुलिस व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है।
आम जनता की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है
आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन आम जनता की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल किया कि जब पूरे बिहार में पुलिसकर्मी तैनात हैं, तो सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था क्यों नहीं है? उनका आरोप था कि नीतीश सरकार ने केवल सड़कों का निर्माण किया, लेकिन उस पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
बिहार में रोजगार के अवसर नहीं पैदा किए
साथ ही, आरसीपी सिंह ने बिहार में रोजगार की स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार में रोजगार के अवसर नहीं पैदा किए। उन्होंने कहा कि जब तक उद्योग-धंधे नहीं लगाए जाएंगे, तब तक बिहार के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? आगे उन्होंने पार्टी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो वह बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और उनकी शिक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के बच्चों की पढ़ाई में उनके माता-पिता का कोई खर्चा नहीं होगा और राज्य सरकार इसकी जिम्मेदारी लेगी।