फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RCP Singh taunted pro. chandrashekhar and rjd jagadanand prasad.cm nitish kumar.bihar police

Bihar News : आरसीपी सिंह ने शिक्षा मंत्री पर कसा तंज, कहा- यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

Sat, 09 Sep 2023 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 09 Sep 2023 08:56 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शनिवार को शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह दोनों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे  पार्टी का भगवान भी भला नहीं कर सकते है।

विज्ञापन
Bihar News : RCP Singh taunted pro. chandrashekhar and rjd jagadanand prasad.cm nitish kumar.bihar police
मुख्यमंत्री के गृहजिला में आर सी पी सिंह शिक्षामंत्री और राजद के प्रदेश अध्यक्ष पर बरसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार जुबानी हमला करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज फिर बिहार सरकार पर हमलावर हुए लेकिन इस बार निशाना मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उनके शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर रहे। उन्होंने शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रोफेसर चंद्रशेखर जैसे लोग अगर इस तरह का बयान देते हैं तो यह प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह के द्वारा तिलकधारी वाले विवादित बयान देने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर इस तरह के बयान प्रदेश अध्यक्ष देते हैं तो उस पार्टी का भगवान भी भला नहीं कर सकते है।

विज्ञापन


किस बात पर कसा तंज 
 जन्माष्टमी के मौके पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने मोहम्मद साहब को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था। उन्होंने कहा था कि जब दुनिया में शैतानियत, बेईमानी जैसी बुराइयां बढ़ गई तो भगवान ने पुरुषार्थ मोहम्मद साहब को भेजा। नालंदा जिला के हिलसा शहर के बाबा अभयनाथ धाम अंतर्गत मानव आश्रम केंद्र के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया था। वहां बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद साहब को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा था।
विज्ञापन


जमकर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह
आरसीपी सिंह ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह के द्वारा जन्माष्टमी के मौके पर मोहम्मद साहब को असली मर्यादा पुरुषोत्तम बताये जाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस प्रकार का बयान अगर शिक्षा मंत्री देते हैं तो यह प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह शिक्षा मंत्री हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि भारत देश में बहुत सारे धर्म हैं और सभी धर्मो का अपना एक इतिहास है। दुनिया में सभी लोग जानते हैं कि हमारा सनातन धर्म है जो बहुत ही प्राचीन है। लोग आज से नहीं बल्कि सदियों से जानते हैं कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहलाते हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सामाजिक मर्यादा के जितने भी मापदंड हैं उसको उन्होंने पूरा किया। एक पुत्र के रूप में, एक पति के रूप में और एक राजा के रूप में, उन्होंने जिस रामराज्य की स्थापना की,जो राम राज्य की परिकल्पना लोग करते हैं उसे उन्होंने ने जमीं पर उतारा। वो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से प्रसिद्ध ही नहीं है, बल्कि जाने भी जाते हैं और पूजा भी किए जाते हैं। शिक्षा मंत्री जिनका नाम ले रहे हैं वह भी एक धर्म के संस्थापक हैं और हमलोग सबका सम्मान करते हैं। लेकिन लोकतंत्र में दूसरे धर्म के जो लोग मानने वाले हैं उनके भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी मंत्री नीतीश कुमार के नियंत्रण में नहीं 
और इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री जी के नियंत्रण में नहीं रहा है। जिनका जो मन में आता है, जो बयान देना होता है, वो तथ्य से परे है, इतिहास से परे है और उसका क्या प्रभाव समाज पर पड़ेगा इस प्रकार के बयान देने से वो कोई अच्छा काम नहीं है और इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह काम है।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष को दी नसीहत 
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इसी क्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह को भी नसीहत दे डाली। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह के द्वारा देश को गुलाम करने में तिलकधारियों को दोषी बताए जाने वाले बयान पर कहा कि उस समय की देश की स्थिति देखिए,समाज मे उस समय फूट था, जो राजे रजवाड़ों थे वे आपस में लड़ते रहते थे और इस वजह से भारतवर्ष को टुकड़ों में बांट दिया था। उसमें क्या वह लोग टीका लगाते थे? आरसीपी सिंह ने कहा कि अपने यहाँ सभी लोग हैं और सबका सम्मान करना चाहिए, समाज के निर्माण में सभी लोगों का सहयोग हो रहा है और अगर इस तरह के बयान प्रदेश अध्यक्ष देते हैं तो उस पार्टी का भगवान भी भला नहीं कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed