सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uproar over Youth Death at Police Station Mob Chases Down and Brutally Beats Police Personnel

Bihar News: थाने में युवक की मौत पर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हथियार भी छीन लिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: Sabahat Husain Updated Sat, 04 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कटिहार के फलका थाना में हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस पर हमला कर दिया।इतना ही नहीं भीड़ ने उनसे हथियार भी छीन लिए।

Bihar News: Uproar over Youth Death at Police Station Mob Chases Down and Brutally Beats Police Personnel
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार में हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में लाए गए युवक राकेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Trending Videos

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से हथियार भी छीन लिए, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रबर डैम से पानी छोड़ते ही फल्गु नदी में मछलियों की बहार, पकड़ने उमड़ी भीड़; प्रशासन की चेतावनी बेअसर

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। हिरासत में मौत को लेकर उठ रहे सवाल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed