फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Samrat Choudhary Calls Key NDA Meeting Ahead of MLC Elections Bihar MLC Elections

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलायी एनडीए के विधान मंडल दल की बैठक, चुनाव समेत किन मुद्दों पर होगी बात?

Fri, 09 Oct 2026 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव और एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Politics: Samrat Choudhary Calls Key NDA Meeting Ahead of MLC Elections Bihar MLC Elections
सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए के नेताओं से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार शाम चार बजे पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास (लोक सेवक आवास) पर एनडीए के विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए गठबंधन के नेता और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव की रणनीति तय करने के साथ गठबंधन के भीतर चल रहे मतभेदों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले बुलाई गई इस बैठक में एनडीए की साझा रणनीति और उम्मीदवारों के पक्ष में तालमेल बनाने पर विचार किया जा सकता है। जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद का मुद्दा भी उठने की संभावना है। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ तीन विधायकों की नाराजगी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रामपुकार सिन्हा के निर्दलीय नामांकन पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार हो रहे विरोध पर भी सीएम एनडीए के नेताओं को कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Bihar Politics: Samrat Choudhary Calls Key NDA Meeting Ahead of MLC Elections Bihar MLC Elections
सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
एनडीए की बैठक से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और राज्य में कानून का राज स्थापित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन, सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

संजय सरावगी ने विपक्ष पर बोला हमला
इससे पहले सात अक्तूबर की शाम को मुख्यमंत्री ने एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विधान परिषद का चुनाव सामने है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता बैठक में शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की। संजय सरावगी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों को लगातार नकार रही है। उनके अनुसार, इसी हताशा में विपक्ष अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है और अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed