{"_id":"6a3c99a9d2feb9d5e000c09d","slug":"bihar-weather-update-bihar-temperature-weather-today-weather-tomorrow-rainfall-heatwave-patna-bihar-news-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar weather : भीषण गर्मी बरकरार, दो हिस्सों में बंटा बिहार का मौसम; झमाझम बारिश के लिए अभी भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar weather : भीषण गर्मी बरकरार, दो हिस्सों में बंटा बिहार का मौसम; झमाझम बारिश के लिए अभी भी इंतजार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Weather update : बिहार में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मानसून का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं, ताकि उनको भीषण गर्मी से राहत मिल सके। ऐसे में मौसम विभाग ने एलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather Update:
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन प्रदेशवासियों को झमाझम बारिश के लिए अभी कम से कम 48 घंटे और इंतजार करना होगा। आलम यह है कि राज्य इस समय दो तरह के मौसम की मार झेल रहा है। एक तरफ राजधानी पटना समेत दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में लोग भीषण गर्मी, उमस और लू से त्रस्त हैं; वहीं दूसरी तरफ उत्तर और पूर्वोत्तर बिहार में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने से मौसम सुहाना होने लगा है।
मौसम विभाग ने एलर्ट जारी की
मौसम की इस बेरुखी का सीधा असर अब खेती-किसानी और आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। बारिश न होने से कई इलाकों में धान की रोपनी ठप पड़ी है, जिससे किसान बेहद चिंतित हैं। मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में अगले दो दिनों तक हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 27 जून के बाद सूबे में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। मानसून के सक्रिय होते ही राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गर्मी के बीच कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में आज जुटेंगे दिग्गज, आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर जेपी नड्डा और सीएम सम्राट चौधरी करेंगे हुंकार
दो हिस्सों में बंटा बिहार का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में बिहार दो अलग-अलग मौसमी परिस्थितियों से गुजर रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्रों में बारिश की संभावना लगातार बढ़ रही है। उत्तर बिहार से पूर्वी भाग की ओर एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है, जो बारिश के अनुकूल है। वहीं पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और कैमूर जैसे जिले अब भी पश्चिमी और शुष्क हवाओं की चपेट में हैं। यही वजह है कि यहां मानसून पहुंचने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Patna News : 26-27 को पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी के सीधे रास्ते पर यातायात बंद; वैकल्पिक रास्तों पर जाम
कैमूर में पारा 42 के पार, पटना में सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। इसके अलावा कैमूर में 42.2 डिग्री और बक्सर में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया।