सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bolero ran over an elderly woman crossing road in Saran Bihar she breathed her last before reaching hospital

Bihar: सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Saran: सारण में सड़क पार कर रही 65 वर्षीय रामावती देवी को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। 

Bolero ran over an elderly woman crossing road in Saran Bihar she breathed her last before reaching hospital
अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर-तरैया मुख्य सड़क पर धरमपुर जाफर हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के धरमपुर जाफर गांव निवासी रघुवंश महतो की 65 वर्षीय पत्नी रामावती देवी के रूप में हुई है।



लगभग दो बजे हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को लगभग दो बजे रामावती देवी अपने पुराने घर से सड़क पार कर नए घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अमनौर-तरैया मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल महिला को अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
सूचना मिलने पर अमनौर थाने की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: एक महीने पहले उठी थी पिता की अर्थी, अब सड़क हादसे में बेटे की मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद चालक फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रामावती देवी के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed