BPSC Result : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी कर रहे रिजल्ट का इंतजार, बीपीएससी ने जारी कर दी यह नोटिस
बीपीएससी ने ओएमआर शीट डाउनलोड करने की तारीख को आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दिया है। पहले यह तिथि 10 सितंबर तक थी। यह आदेश प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद पर हुई परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने एक नोटिस जारी की है। इसमें ओएमआर शीट डाउनलोड करने की तिथि को बढ़ा दी गई है। आयोग ने ओएमआर शीट डाउनलोड करने की तारीख को आगे बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दिया है। पहले यह तिथि 10 सितंबर तक थी। यह आदेश प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद पर हुई परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी ओएमआर शीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें अपना ओएमआर शीट
- सबसे पहले बीपीएससी के वेबसाइट जाएं
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें
- शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रतिक्रिया पत्रक 2023 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
- बीपीएससी शिक्षक परीक्षा की ओएमआर शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोउ कर लें
इधर, शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों में आक्रोश है। अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #BPSCTRERESULT के साथ करीब 25 हजार ट्वीट किए गए। अभ्यर्थियों ने बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर से अपील करते हुए कहा कि लाखों अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पहले 30 सितंबर तक रिजल्ट जारी करने की अपील की गई थी। लेकिन, अब तक रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है, यह अन्याय है। रिजल्ट जारी करने बजाए आयोग ओएमआर शीट देखने की तिथि बढ़ा रही है।