सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Result Kishanganj Daughters Shine as Anjali Becomes SDM Shipra Secures Supply Inspector Post

BPSC Result: किशनगंज की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, अंजली बनीं SDM; शिप्रा को मिला आपूर्ति निरीक्षक का पद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बीपीएससी 70वीं परीक्षा में किशनगंज की दो बेटियों ने शानदार सफलता हासिल की है। रूईधासा की अंजली कुमारी पहले प्रयास में SDM बनीं, जबकि खगड़ा की शिप्रा दास का चयन आपूर्ति निरीक्षक पद पर हुआ है। दोनों की उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

BPSC Result Kishanganj Daughters Shine as Anjali Becomes SDM Shipra Secures Supply Inspector Post
किशनगंज की दो बेटियों ने बढ़ाया मान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज की दो बेटियों ने BPSC 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन कर दिया है। रूईधासा की बहू अंजली कुमारी का चयन SDM के पद पर हुआ है, वहीं खगड़ा, हलीम चौक निवासी शिप्रा दास आपूर्ति निरीक्षक बनी हैं। दोनों की कामयाबी से पूरे जिले में जश्न का माहौल है।


पहले प्रयास में SDM बनीं अंजली कुमारी 
रूईधासा निवासी व्यवसायी सुरेंद्र चौरसिया की पुत्रवधू अंजली कुमारी ने पहले ही प्रयास में BPSC 70वीं में 223वां रैंक हासिल किया है। उनके पति मंथन चौरसिया पहले से ही BPSC से चयनित प्रशाखा पदाधिकारी हैं। अंजली जवाहर नवोदय विद्यालय में इंग्लिश टीचर के पद पर कार्यरत थीं। मुंगेर जमालपुर से शुरुआती पढ़ाई करने वाली अंजली ने सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया है। उनकी बहन रेशमी कुमारी भी BPSC से चयनित शिक्षिका हैं। SDM बनने की खबर मिलते ही रूईधासा स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खगड़ा की शिप्रा दास बनीं आपूर्ति निरीक्षक
इधर, शहर के खगड़ा, हलीम चौक निवासी शिप्रा दास ने भी BPSC में सफलता का झंडा गाड़ा है। स्वर्गीय निखिल दास की पुत्री शिप्रा का चयन आपूर्ति निरीक्षक के पद पर हुआ है। शिप्रा वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष का माहौल है। रिश्तेदार और शुभचिंतक घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। एक साथ दो बेटियों की सफलता से किशनगंज गौरवान्वित है। अंजली और शिप्रा की कामयाबी सीमांचल की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने कहा कि बेटियों ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बिहार के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा योग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

जिले के लोगों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। BPSC जैसी कठिन परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता पाना दोनों की मेहनत और लगन को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed