फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bpsc Result: list of officers selected from BPSC 67th exam; Who was selected for which post, what was cut off

BPSC Result: बीपीएससी 67वीं परीक्षा से मिले अफसरों की सूची देखें; किसका किस पद पर हुआ चयन, कितना गया कट ऑफ

Sat, 28 Oct 2023 04:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

Bihar Result : बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 799 अभ्यर्थी सफल रहे। इनमें सर्वाधित किस सेवा के अधिकारी बने, कितने बीपीएस अधिकारी मिले और कितने डीएसपी? सभी सेवाओं के लिए सफल अभ्यर्थी की सूची देखें।

विज्ञापन
Bpsc Result:  list of officers selected from BPSC 67th exam; Who was selected for which post, what was cut off
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद और सचिव रवि भूषण(दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम आ गया है। शनिवार दोपहर बाद जारी परिणाम के अनुसार 799 अभ्यर्थी अब बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बन गए। मुख्य तौर पर देखें तो बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 88, बिहार पुलिस सेवा के लिए 20 अधिकारी चुने गए हैं। स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में 21, बिहार एजुकेशन सर्विस में 12 अफसर, जेल सुपरिंटेंडेंट के रूप में तीन, सब इलेक्शन ऑफिसर के रूप में चार अफसरों का चयन हुआ है। टॉपर 10 में 6 अभ्यर्थी बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए। 3 अभ्यर्थी बिहार पुलिस सेवा के लिए चुने गए। वहीं एक अभ्यर्थी असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर चुने गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

जानिए टॉप 10 में आने वाले अफसरों को

  1. अमन आनंद (बीएएस)
  2. निकिता कुमारी  (बीएएस)
  3. अंकिता चौधरी  (बीएएस)
  4. खालिद हयात (डीएसपी)
  5. ऋषव आनंद (डीएसपी)
  6. प्रियांशु कुमार (असिस्टेंट डायरेक्टर)
  7. अपेक्षा मोदी  (बीएएस)
  8. सोनल सिंह  (बीएएस)
  9. मुकेश कुमार यादव  (बीएएस)
  10. तरुण कुमार पांडेय  (डीएसपी)
67वीं परीक्षा से मिले अफसरों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानिए, फाइनल परीक्षा किस श्रेणी का कितना गया कट ऑफ

  • सामान्य - 553
  • सामान्य (महिला)- 535
  • ईडब्लूएस - 553 
  • ईडब्लूएस (महिला) - 535
  • एससी- 510
  • एससी (महिला) -  501
  • एसटी- 507
  • एसटी (महिला)- 474
  • ईबीसी - 541
  • ईबीसी (महिला)- 526
  • बीसी - 550
  • बीसी (महिला)- 532 


जानिए, लिखित परीक्षा किस श्रेणी का कितना गया कट ऑफ

  • सामान्य - 471
  • सामान्य (महिला)- 460
  • ईडब्लूएस - 447
  • ईडब्लूएस (महिला) - 434
  • एससी- 408
  • एससी (महिला) -  392
  • एसटी- 416
  • एसटी (महिला)- 383
  • ईबीसी - 437
  • ईबीसी (महिला)- 419

2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी मुख्य परीक्षा
बता दें कि 67वीं मुख्य परीक्षा 30, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। कुल 2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वे साक्षात्कार (इंटरव्यू) दौर के लिए उपस्थित हुए। बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 1052 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

67वीं परीक्षा से मिले अफसरों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed