{"_id":"6a956ff2d3cf3176eb0fcb2f","slug":"bpsc-tre-4-teacher-recruitment-32388-posts-application-date-postponed-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, 32,388 पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, 32,388 पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्थगित
Mon, 31 Aug 2026 05:44 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:44 PM IST
सार
BPSC ने TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 32,386 पदों के लिए प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होना था, लेकिन प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण इसे टाल दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित होगी।
विज्ञापन
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC ने टीआरई-4 के तहत 32,386 विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रस्तावित प्रक्रिया स्थगित कर दी है। बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार शिक्षा विभाग में विभिन्न स्कूलों के 32,386 रिक्त शिक्षक पदों पर बहाली की जानी है। आयोग के विज्ञापन संख्या 14/2026 के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से प्रारंभ होनी थी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ आवश्यक प्रक्रियात्मक बदलावों के चलते इसे टाला गया है। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदन की नई तारीखों के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
1 सितंबर से आवेदन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के बाद टीआरई-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल इंतजार करना होगा। विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
32,386 शिक्षक पदों पर होनी है बहाली
इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में विद्यालय अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जाना है। आयोग के अनुसार कुल 32,386 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण टला आवेदन
आयोग ने आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने के पीछे आवश्यक प्रक्रियात्मक बदलाव को कारण बताया है। हालांकि, आयोग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब नई अधिसूचना का इंतजार करना होगा।
नई तारीख के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार
बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन आवेदन की नई तारीखों के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। नई तारीख सामने आने के बाद ही अभ्यर्थी टीआरई-4.0 के लिए आवेदन कर सकेंगे।