फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 31 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:49 PM, 31-Aug-2026

आरक्षण: ऊंची जातियों के कोटे पर क्या बोले चिराग पासवान? मंत्री संजय सिंह को लेकर भी साफ किया पक्ष

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सभी वर्गों की चिंताओं के समाधान की बात कही। वहीं, पार्टी के मंत्री पर लगे गंभीर आरोपों पर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा। आइए जानते हैं चिराग पासवान ने और क्या कहा? और पढ़ें
12:18 PM, 31-Aug-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: जदयू ने कसी कमर, पटना-तिरहुत स्नातक सीट की कमान दो नेताओं को

बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर जदयू ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पटना और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
12:01 PM, 31-Aug-2026

बिहार: आरक्षण के लाभ पर शिक्षा मंत्री बोले- संपन्न परिवारों के बच्चों को दायरे से बाहर रखने पर हो विचार

बिहार में आरक्षण को लेकर जारी सियासी बहस के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न हो चुके परिवारों के बच्चों को आरक्षण के लाभ से बाहर रखने पर विचार किया जाना चाहिए। और पढ़ें
09:31 AM, 31-Aug-2026

बिहार: भाद्रपद द्वितीया पर बाबा गरीबनाथ का भव्य महाशृंगार, फूलों से सजा दरबार; जयघोष से गूंजा मंदिर

मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया पर रविवार रात बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार और महाआरती की गई। बाबा को पंचामृत स्नान कराने के बाद रंग-बिरंगे फूलों, मालाओं, अबीर-गुलाल और दीपों से सजाया गया। और पढ़ें
09:21 AM, 31-Aug-2026

बिहार: यू-ट्यूबर की गिरफ्तारी पर बवाल, कट्टा बरामदगी के पुलिस दावे पर उठे सवाल; कोर्ट में भी मामला गरमाया

वैशाली के हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र में यू-ट्यूबर कुंदन कुमार की देर रात गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने उसे लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करने और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करने का दावा किया, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई को फर्जी बताते हुए पुलिस पर मारपीट और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने के आरोप लगाए। और पढ़ें
08:30 AM, 31-Aug-2026

बिहार: नालंदा में 361 सरकारी जलकरों की होगी नीलामी, जून 2027 तक मिलेगा पट्टा; 15 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

नालंदा जिले के 14 प्रखंडों में 361 सरकारी जलकरों की बंदोबस्ती प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए तालाबों और आहरों की नीलामी की जाएगी। इस बार पांच साल के बजाय जून 2027 तक के लिए ही पट्टा दिया जाएगा। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 AM, 31-Aug-2026

बिहार न्यूज: बाढ़ में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग रविंद्र यादव को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
07:45 AM, 31-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में तेज प्रताप यादव और मंत्री संजय सिंह के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गया है। संजय सिंह की ओर से अधिवक्ता सुशील कुमार ने तेज प्रताप यादव को नोटिस भेजकर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट हटाने, सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने और भविष्य में ऐसे आरोपों से बचने की मांग की है। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed