फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chapra sub inspector mohammad asif marriage promise exploitation dowry allegation

बिहार: छपरा में दारोगा पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, दहेज में मकान मांगने का भी दावा

Mon, 31 Aug 2026 09:01 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 31 Aug 2026 09:01 PM IST
सार

Bihar News: छपरा में तैनात दारोगा मो. आसिफ पर नालंदा की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण करने, शादी के बाद साथ रखने से इनकार करने और दहेज में पटना में मकान मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बिहार के डीजीपी और सारण एसएसपी से सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
chapra sub inspector mohammad asif marriage promise exploitation dowry allegation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के छपरा स्थित भगवान बाजार थाने में तैनात दारोगा मो. आसिफ पर नालंदा की एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पहचान मो. आसिफ से छबिलापुर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में हुई थी, जब वह दारोगा पद के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। प्रशिक्षण के दौरान ही आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने।
विज्ञापन


प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया और संपर्क कम करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने जाति का हवाला देकर युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने नालंदा जिला मुख्यालय स्थित बिहार शरीफ के महिला थाने में कांड संख्या-150/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई, तो गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने समझौते की बात कही।
विज्ञापन


शादी के बाद साथ रखने से किया इनकार
पीड़िता के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को राजगीर के एक निजी होटल में दोनों ने शादी की और आरोपी ने पत्नी के रूप में साथ रखने का लिखित वचन भी दिया। इसी आधार पर आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत प्राप्त कर ली। परंतु जमानत मिलते ही आरोपी का रवैया पूरी तरह बदल गया और उसने युवती को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। मामला यहीं नहीं थमता, बल्कि आरोपी दारोगा पर दहेज में पटना में एक मकान की मांग करने का भी आरोप है। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज, दूसरी शादी करने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना देने की बातें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग और जान का खतरा
पीड़िता ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए बिहार के डीजीपी और सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोशन कुमार को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके अतिरिक्त, आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी पोस्टिंग की गलत जानकारी दी और पीड़िता की बहन को फोन कर शादी का प्रस्ताव तक भेज डाला। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed