Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja 2026: Devotees Begin Four-Day Festival with Nahay-Khay, Festive Preparations Patna news

छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू चार दिवसीय अनुष्ठान, जानिए कहां क्या चल रहा?

Fri, 13 Nov 2026 09:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

आज से लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। ब्रह्म मुहूर्त से ही व्रती छठ घाटों पर स्नान के लिए पहुंचीं। घर से लेकर बाजार और नदी के तट पर छठी मैया की गीत बज रहे हैं। लोगों में उत्साह है। आइए जानते हैं कहां क्या चल रहा? 
 

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Devotees Begin Four-Day Festival with Nahay-Khay, Festive Preparations Patna news
छठ पूजा 2026 नहाय-खाय - फोटो : AI

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, सारण, पूर्णिया, कोसी, मुंगेर और गया प्रमंडल के सभी जिलों में उत्सव का माहौल बनने लगा है। घरों से लेकर बाजारों तक पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। कहीं छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है तो कहीं व्रती और उनके परिजन पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सूर्य उपासना और कठिन व्रत का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसका समापन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ होगा।

विज्ञापन


छठ की तैयारियों का असर शहर के बाजारों में भी साफ दिखाई दे रहा है। चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्रियों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, फल और अन्य पारंपरिक सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। महंगाई के बावजूद खरीदारी को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिख रही है। नहाय-खाय से एक दिन पहले गुरुवार की शाम तक बाजार में एक लौकी की कीमत 200 रुपये तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


गांवों की गलियों से लेकर शहर के बाजारों, घरों, वाहनों और रेलवे स्टेशनों तक छठ के लोकगीत सुनाई देने लगे हैं। इस महापर्व की विशेषता है कि इसमें किसी भव्य आयोजन से अधिक शुद्धता, सादगी, प्रकृति और लोक परंपराओं को महत्व दिया जाता है। बिहार से निकली छठ की परंपरा आज देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल, मॉरीशस सहित कई देशों तक पहुंच चुकी है। देश-विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी पूरी श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों तक सूर्य उपासना का विशेष विधान

शुक्रवार : नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत

  • छठ का पहला दिन नहाय-खाय के नाम होता है। इस दिन व्रती स्नान कर घर और रसोई की साफ-सफाई करते हैं। भोजन तैयार करने में विशेष शुद्धता बरती जाती है। परंपरा के अनुसार लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ व्रती छठ के नियमों का पालन शुरू करते हैं।


शनिवार : खरना के बाद शुरू होगा निर्जला व्रत

  • दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को खरना का अनुष्ठान होगा। व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इस दौरान व्रती अन्न और जल का त्याग करते हैं।


रविवार : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

  • 15 नवंबर को व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों पर बने छठ घाटों पर पहुंचेंगे। बांस अथवा पीतल के सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी।


सोमवार : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

  • 16 नवंबर को महापर्व का अंतिम अनुष्ठान होगा। व्रती सूर्योदय से पहले घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद पूजा-अर्चना कर पारण करेंगे। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed