फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Samrat Choudhary Meets Nitish Kumar, Highlights Bihar's Industrial Growth and Development Roadmap

बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

Wed, 04 Nov 2026 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Nov 2026 12:17 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। एक दिन बाद जनता दल यूनाईटेड की बैठक है। ऐसे में यह मुलाकात सियासी गलियारे में काफी चर्चा में है। नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा? वो भी जानिए

विज्ञापन
CM Samrat Choudhary Meets Nitish Kumar, Highlights Bihar's Industrial Growth and Development Roadmap
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बिहार के विकास और औद्योगिक योजनाओं को लेकर हुई अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज हो गईं। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात से पहले और बाद में राज्य के विकास, औद्योगिक निवेश और बाढ़ नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास और बाढ़ नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री के स्तर पर राज्य में गाद (सिल्ट) नीति को लेकर निर्णय लिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ समझौता भी हुआ है। इसके तहत गंगा सहित विभिन्न नदियों से करीब चार लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने की योजना है। इससे बाढ़ नियंत्रण और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही नदियों से निकाली गई गाद का उपयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन


नीतीश कुमार की तारीफ, बोले- उनके सहयोग से बनेगा विकसित बिहार
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में सुशासन स्थापित किया और राज्य को संगठित अपराध से मुक्त कराया। अब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जगहों पर औद्योगिक गलियारा बनाने का प्रस्ताव
सम्राट चौधरी ने बताया कि गया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत पांच स्थानों पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया गया है। राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए करीब 13 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इनमें से एक हजार से अधिक उद्योगों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पटना में कंट्रोल-एस नाम से डाटा सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इससे राज्य में डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

औद्योगिक गलियारों के लिए पर्यावरण मंजूरी की मांग
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर औद्योगिक गलियारों के लिए जल्द पर्यावरण मंजूरी देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनुमति देने की मांग भी की है। सरकार का जोर राज्य में उद्योगों के साथ पर्यटन क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाने पर है।

पटना में आज: गन्ना नर्सरी और गुड़ संयंत्र का होगा शुभारंभ, सीएम सम्राट देंगे अधिवक्ताओं को खास तोहफा

छठ-दिवाली पर बिहार के लिए चलेंगी ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि छठ और दीपावली के दौरान दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री से मुलाकात कर पिछले साल की तुलना में अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है। सरकार का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed