01:02 PM, 04-Nov-2026
बिहार न्यूज: टूरिस्ट वीजा पर आए, फिर कहां गए 179 पाकिस्तानी नागरिक? शिक्षा मंत्री ने उठाए सवाल
बिहार के गोपालगंज में पाकिस्तान के रावलपिंडी से आए 179 नागरिकों को लेकर सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दावा किया है कि ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर गोपालगंज आए थे, लेकिन उनके पाकिस्तान वापस लौटने का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड सरकार के पास उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें
12:18 PM, 04-Nov-2026
मधुबनी फायरिंग केस: एएसआई पर हत्या का केस, गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित; 25 हजार का इनाम घोषित
बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित बलिराजगढ़ की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। संबंधित एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ बाबूबरही थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें
12:17 PM, 04-Nov-2026
बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?
बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। एक दिन बाद जनता दल यूनाईटेड की बैठक है। ऐसे में यह मुलाकात सियासी गलियारे में काफी चर्चा में है। नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा? वो भी जानिए
और पढ़ें
12:03 PM, 04-Nov-2026
बिहार : सुखी वैवाहिक जीवन के नाम 30 बैंक खातों में डेढ़ करोड़ डाले! क्या हुआ, जो 1930 बना सहारा?
Bihar News : न भौतिक साक्षात्कार और न वीडियो कॉल। लेकिन, भरोसा 100 प्रतिशत। सुखमय वैवाहिक जीवन का सपना दिखाने वाली ने युवक से 30 बैंक खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए डलवा लिए। फिर ऐसा घुमाया कि 1930 का सहारा लेना ही विकल्प बचा।
और पढ़ें
11:46 AM, 04-Nov-2026
बिहार में अगले चार दिन सुबह छाएगा कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान; पटना में कैसा रहेगा मौसम?
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। जानिए अगले चार दिनों तक कहां का मौसम कैसा रहेगा?
और पढ़ें
11:33 AM, 04-Nov-2026
छठ पूजा : लोक आस्था का महापर्व कौन मनाते हैं क्यों? तर्क के साथ आस्था और इससे जुड़ी कहानियां पढ़िए
Chhath Puja 2026 : इसे लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है। इसके पीछे तर्क है। छठ कौन मनाएगा और क्यों, सभी के पीछे निजी तर्क होता है। इस आस्था और इससे जुड़ी कहानियां भी इस समय जाननी चाहिए।
और पढ़ें
11:27 AM, 04-Nov-2026
पटना में आज: गन्ना नर्सरी और गुड़ संयंत्र का होगा शुभारंभ, सीएम सम्राट देंगे अधिवक्ताओं को खास तोहफा
पटना में आज राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों की हलचल रहेगी। गन्ना उद्योग विभाग नौबतपुर में गन्ना नर्सरी, यंत्रिकरण बैंक और गुड़ संयंत्र की शुरुआत करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना हाईकोर्ट परिसर में नव-नामांकित अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा एमएलसी चुनाव और निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता का मुद्दा भी उठेगा। जानिए आज पटना में कहां-कहां होंगे प्रमुख कार्यक्रम...
और पढ़ें
09:14 AM, 04-Nov-2026
बिहार: एक प्रसव, तीन किलकारियां! छपरा सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, पहले हो चुका था ऑपरेशन
बिहार के छपरा सदर अस्पताल में सारण जिले के मशरक प्रखंड की निशा कुमारी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह है कि महिला का पहले सिजेरियन प्रसव हो चुका था, लेकिन इस बार चिकित्सकों की निगरानी में सामान्य प्रसव कराया गया।
और पढ़ें
08:48 AM, 04-Nov-2026
बिहार न्यूज: एक बाइक, पांच दोस्त और मौत का सफर! डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एनएच पर पिलर संख्या 51 के पास हुआ, जहां सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
और पढ़ें
07:58 AM, 04-Nov-2026
बिहार: चाय दुकान पर विवाद के बाद घर पर चढ़कर फायरिंग, दो राउंड चलीं गोलियां; एक आरोपी गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में चाय दुकान पर हुए विवाद के बाद चार आरोपियों ने अनिल कुमार राय के घर पर चढ़कर फायरिंग की। बदमाशों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान घर में मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई।
और पढ़ें