फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Complaint filed against actor Ranveer singh in Bihar

Ranveer Singh Photoshoot: अभिनेता रणवीर के खिलाफ बिहार में शिकायत दर्ज, पांच अगस्त को सुनवाई

Fri, 29 Jul 2022 01:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुजफ्फरपुर।
एजेंसी, मुजफ्फरपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 01:50 AM IST
सार

Ranveer Singh Photoshoot: एम राजू नैय्यर ने गुरुवार को यहां स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कर रणवीर सिंह के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Complaint filed against actor Ranveer singh in Bihar
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीर विवाद के मामले में बिहार की अदालत में शिकायत दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता एम राजू नैय्यर ने स्थानीय कोर्ट में रणवीर के खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने और महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने की शिकायत दी। 

विज्ञापन


राजू के वकील मनोज कुमार ने बताया कि अदालत पांच अगस्त को इस मामले पर सुनवाई करेगी। इससे पहले मंगलवार को रणवीर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। एम राजू नैय्यर ने गुरुवार को यहां स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कर रणवीर सिंह के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शील भंग करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


वकील मनोज कुमार ने कहा कि रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील प्रतिनिधित्व, वस्तु आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द बोलना) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने फोटोशूट के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है। रणवीर खिलाफ मंगलवार को चेंबूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed