फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga-four-children-tied-to-pillar-beaten-over-plucking-bananas

बिहार: केले तोड़ने की ‘सजा’! चार बच्चों को पिलर से बांधा, लाठी-डंडों से पीटा; मामले ने पकड़ा तूल जांच शुरू

Thu, 27 Aug 2026 10:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 10:07 PM IST
सार

दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में चार बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप पैक्स अध्यक्ष संजय यादव पर लगा है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बच्चों को बांधे जाने की तस्वीर और पिटाई का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
darbhanga-four-children-tied-to-pillar-beaten-over-plucking-bananas
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव पर नाबालिग चार बच्चों को केले तोड़ने से नाराज होकर पिलर में रस्सी से बांधकर पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्चों को पिलर से बांधे जाने की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं, बच्चों के परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पैक्स अध्यक्ष पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

घटना की पुष्टि करते हुए जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बताया गया कि गांव के चार बच्चे खेलते हुए पैक्स अध्यक्ष के गोदाम तक पहुंच गए थे। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष ने चारों बच्चों को पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर वहां पिलर में रस्सी से बांध दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने बच्चों की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गंडक में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा! प्रदेश के संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; बैठक आयोजित

पिटाई के दौरान बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना को कैमरे में कैद लिया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही कुछ लोग बच्चों को छुड़ाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने बच्चों को छुड़ाने पहुंचे लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वहीं, पिटाई का विरोध करने पर बच्चों के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए वीडियो और तस्वीरों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed