सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Petrol-Diesel Crisis Long queues for fuel rumor spreads in Darbhanga DM urges people not to panic

Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लंबी लाइनें: दरभंगा में फैली अफवाह, DM बोले- पैनिक न करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह उड़ने से पंपों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कई पेट्रोल पंपों पर लोग 4 घंटे लाइन में खड़े होकर खाली हाथ लौट गए। DM कौशल कुमार ने पैनिक न करने की अपील की है।

Petrol-Diesel Crisis Long queues for fuel rumor spreads in Darbhanga DM urges people not to panic
दरभंगा में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगीं लंबी लाइनें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की खबर फैलते ही शहर के तमाम पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। कई पंपों पर ताले लटक गए जबकि जहां ईंधन मिल रहा था, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं है।
Trending Videos


चार घंटे लाइनों में लगी रहीं महिला
दोनार पेट्रोल पंप पर अपने बेटे की बाइक के लिए डिब्बे में पेट्रोल लेने आई महिला किरण देवी करीब चार घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं लेकिन पंप संचालकों ने डिब्बे में पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया। दुखी और परेशान किरण देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब उनका बेटा ऑफिस कैसे जाएगा। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम बोले- अफवाह से घबराए लोग
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों के चक्कर में घबरा गए हैं। उन्होंने लोगों से शांत रहने और पैनिक न करने की अपील की।

पंप मालिक बोला- पेट्रोल की कोई कमी नहीं
दोनार पेट्रोल पंप के मालिक विकास बैरोलिया ने साफ किया कि उनके पंप पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि पिछले चार दिनों से बैंक बंद रहने और प्लांट में दो दिन की छुट्टी के कारण आपूर्ति में थोड़ी दिक्कत आई। इसी कारण तत्काल डिब्बे में पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई है और डीजल भी सीमित मात्रा में दिया जा रहा है।

मिडिल ईस्ट में युद्ध का डर
पेट्रोल लेने आए मुरारी कुमार ने बताया कि पहले से ही सिलेंडर की किल्लत थी और अब मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की आशंका के चलते पेट्रोल-डीजल को लेकर भी लोगों में डर बैठ गया है। वह सुबह से लाइन में खड़े थे लेकिन चार घंटे बाद भी पेट्रोल नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- 10 दिन की पैरोल समाप्त: दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम बिहार से रवाना, भावुक हुए चाचा

बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो रही
पंप मैनेजर आलोक कुमार पासवान ने बताया कि पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग पहले मैं पहले मैं की होड़ में आपस में झगड़ने लगते हैं। इसी वजह से मुख्य गेट बंद कर दिया गया है और थोड़े-थोड़े लोगों को अंदर बुलाकर व्यवस्थित तरीके से पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed