सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Punjab Police Arrested Kidnappers Rescued Two Girls

Bihar: बिहार में पंजाब पुलिस की कार्रवाई, दो नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, अपहरण के आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब पुलिस ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया और अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला लुधियाना के दखा थाना में 29 मार्च को दर्ज किया गया था।

Bihar News : Punjab Police Arrested Kidnappers Rescued Two Girls
कुशेश्वरस्थान थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस ने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के खलासीन गांव में छापेमारी कर अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों लड़कियों के अपहरण का मामला पंजाब के लुधियाना जिले के दखा थाना में 29 मार्च को दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना जिले के दखा थाना क्षेत्र के मुल्लापुर गांव निवासी निखिल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस दोनों लड़कियों और आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।
Trending Videos


दरभंगा पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई
इस मामले की पुष्टि करते हुए कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पंजाब पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद सहयोग मांगा था। दरभंगा पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई, जिसमें दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल ट्रैकिंग से मिली लोकेशन
पंजाब पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर फरार हो गए थे। मोबाइल ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के आधार पर उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद दरभंगा पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले बिहार के रहने वाले थे, लेकिन काफी समय पहले पंजाब जाकर वहीं अपने परिवार के साथ बस गए थे। घटना के बाद वे दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के खलासीन गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आकर छिप गए थे। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा

विशेष टीम बनाकर की गई छापेमारी
इस संबंध में कुशेश्वरस्थान पूर्वी के थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पंजाब पुलिस के अनुरोध पर स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उन्हें अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपी पंजाब में ही बस चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed