{"_id":"6a4d1d961984ef65130f1172","slug":"bihar-news-woman-accused-of-murder-escaped-dodging-security-guard-police-engaged-in-searching-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4477500-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस को चकमा देकर बेटे संग फरार हुई हत्या की आरोपी महिला, वन स्टॉप सेंटर से कैसे हुई गायब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस को चकमा देकर बेटे संग फरार हुई हत्या की आरोपी महिला, वन स्टॉप सेंटर से कैसे हुई गायब?
Tue, 07 Jul 2026 10:51 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:51 PM IST
सार
Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर से हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है, जबकि आरोपी को थाने की बजाय वन स्टॉप सेंटर में रखने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सखी वन स्टॉप सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरपुर थाना पुलिस की लापरवाही के कारण लहेरियासराय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर से हत्या के मामले में गिरफ्तार एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी देर से मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार महिला की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले को लेकर सखी वन स्टॉप सेंटर की निदेशक अजमतून निशा ने लहेरियासराय थाने में लिखित आवेदन दिया है। वहीं, बहादुरपुर और लहेरियासराय थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सखी वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई हत्या की आरोपी
जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर एपीएम थाना क्षेत्र से हत्या के मामले में मो. अशफाक की 30 वर्षीय पत्नी साबरा खातून को गिरफ्तार किया था। देर शाम होने के कारण उसे न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका। सुरक्षा कारणों से महिला को जिला स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। मंगलवार सुबह वह सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ परिसर से बाहर निकल गई।
सीसीटीवी में बच्चे के साथ बाहर निकलती दिखी महिला
मंगलवार दोपहर महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में महिला मंगलवार सुबह करीब 9:24 बजे अपने बच्चे के साथ धीरे-धीरे टहलते हुए परिसर से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
महिला को थाने की बजाय वन स्टॉप सेंटर में रखने पर उठे सवाल
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्या जैसे गंभीर मामले की आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने में रखने के बजाय वन स्टॉप सेंटर में क्यों रखा गया? क्या बहादुरपुर थाने में महिला बंदी को रखने की व्यवस्था नहीं थी? इस लापरवाही को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कायस्थ को ही बांकीपुर से भाजपा ने उतारा, मगर नाम चौंकाने वाला; कौन हैं BJP प्रत्याशी अभिषेक?
'जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी'
बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को एपीएम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। देर शाम होने के कारण उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। मंगलवार को वह सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।