{"_id":"6a4de57251e358f2b905a5ff","slug":"bihar-news-young-man-injured-bomb-blast-death-pmch-angry-villagers-blocked-state-highway-50ats-team-investigate-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4478571-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बम विस्फोट में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम; एटीएस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बम विस्फोट में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम; एटीएस ने शुरू की जांच
Wed, 08 Jul 2026 01:39 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:39 PM IST
सार
दरभंगा के चंचल नगर में टिफिन बम विस्फोट में घायल मजदूर कमलेश पासवान की पीएमसीएच में मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-50 जाम कर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एटीएस और पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्टेट हाइवे जाम कर मुआवजे की मांग करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में चहारदीवारी निर्माण के दौरान हुए टिफिन बम विस्फोट में घायल मजदूर कमलेश पासवान की इलाज के दौरान देर रात पीएमसीएच में मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल मजदूर रामबाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा-बहेड़ी स्टेट हाईवे-50 जाम कर मुआवजे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
टिफिन बम फटने से हुआ था विस्फोट
मंगलवार को चंचल नगर में चहारदीवारी निर्माण के दौरान मजदूर शटरिंग का तख्ता खोल रहे थे। इसी दौरान वहां रखा एक झोला खोलने पर उसमें मौजूद संदिग्ध टिफिन बम में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में कमलेश पासवान और रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कमलेश ने देर रात दम तोड़ दिया।
जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। संबंधित जमीन के वर्तमान मालिक मो. शाहिद का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2008 में यह जमीन खरीदी थी। उनका दावा है कि बाद में उसी जमीन का दोबारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम सौदा किया गया और इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। मो. शाहिद ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी और इस संबंध में उन्होंने पुलिस तथा न्यायालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: उड़ान के बीच बदला रूट! दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी; ऑपरेशनल कारणों से उड़ान रद्द
एटीएस और पुलिस जांच में जुटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना से आई एटीएस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक और उसे वहां रखने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।