फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young woman gone fair mother Abused one accused arrested.

बिहार: मां के साथ मेला घूमने गई युवती से दरिंदगी, तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 07:42 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 07:42 AM IST
सार

बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट में मां के साथ मेला घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार, 19 अक्टूबर को मेला में भीड़ के दौरान बेटी उससे बिछड़ गई थी। अगले दिन सुबह युवती ने फोन कर बताया कि नेउरी गांव निवासी परबिंद सदा अपने दो दोस्तों के साथ उसे बाइक पर ले गया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bihar News : young woman gone fair  mother Abused one accused arrested.
बिरौल थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में मां के साथ मेला घूमने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेला में भीड़ के दौरान युवती अपनी मां से बिछड़ गई, जिसके बाद बाइक सवार तीन युवक उसे अपने साथ नेउरी गांव ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को शिवनगरघाट चौक पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी परबिंद सदा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

मेला में मां से बिछड़ी युवती, रातभर नहीं मिला कोई सुराग

पीड़िता की मां ने बिरौल थाना में दिए आवेदन में बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपनी बेटी के साथ शिवनगरघाट में मेला देखने गई थी। मेला में काफी भीड़ होने के कारण उसकी बेटी उससे बिछड़ गई। इसके बाद उसने काफी खोजबीन की। बेटी का पता लगाने के लिए मेला में माइक से अनाउंसमेंट भी कराया गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

अगले दिन सुबह युवती ने फोन कर बताई आपबीती

पीड़िता की मां के अनुसार, 20 अक्टूबर की अहले सुबह उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि कुछ युवक उसे नेउरी गांव ले गए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि नेउरी गांव निवासी परमेश्वर सदा का बेटा परबिंद सदा अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी अगले दिन सुबह उसे शिवनगरघाट चौक पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में छापेमारी

इस मामले में पीड़िता की मां ने बिरौल थाना में परबिंद सदा और उसके दो अन्य दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के मुख्य आरोपी परबिंद सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डीएमसीएच में पीड़िता की मेडिकल जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में मेडिकल जांच कराई जा रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed