फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   land-dispute-son-accused-of-killing-father-samastipur-bangra-arrested

बिहार क्राइम: जमीन के लिए बेटे ने पार की हद, पिता की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 07:53 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 07:53 AM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर सरसौना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे पर अपने 70 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र गौचरण राय है।

विज्ञापन
land-dispute-son-accused-of-killing-father-samastipur-bangra-arrested
मृतक भाग्य नारायण राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे पर अपने 70 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान गौसपुर सरसौना गांव निवासी भाग्य नारायण राय (70) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी पुत्र का नाम गौचरण राय है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर पिता भाग्य नारायण राय और उनके बेटे गौचरण राय के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गौचरण राय ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भाग्य नारायण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

भाग्य नारायण राय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज से उनकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया। जमीन के बंटवारे को लेकर शुरू हुए विवाद का अंत एक बुजुर्ग की मौत के रूप में होने से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र गौचरण राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष बोले- आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। इस मामले में मृतक के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed