Bihar: 10 फीट नीचे मिला था इशांत का शव, परिवार से मिले पप्पू यादव; बोले- न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तय
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय इशांत कुमार उर्फ छोटू की हत्या के बाद मामला राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने बंगराहा गांव पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल, परिवार की सुरक्षा तथा 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर इशांत कुमार उर्फ छोटू की हत्या का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने बंगराहा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल, परिवार की सुरक्षा और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
एक महीने से लापता था किशोर
बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव का 14 वर्षीय बेटा इशांत कुमार उर्फ छोटू करीब एक महीने पहले लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जमीन में दफन मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और सभी दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?
सरकार से की चार बड़ी मांगें
पप्पू यादव ने राज्य सरकार से इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में पीड़ित परिवार को सिर्फ न्याय का भरोसा नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा भी मिलनी चाहिए।
आंदोलन की दी चेतावनी
सांसद ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो वह आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है और सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।