{"_id":"6a5728f3954b87a4960baff5","slug":"bihar-police-many-dsp-transferred-where-else-were-sdpo-changed-besides-danapur-and-patna-city-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: अचानक 22 DSP का तबादला, दानापुर और पटना सिटी के अलावा और कहां बदले गए अनुमंडल पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: अचानक 22 DSP का तबादला, दानापुर और पटना सिटी के अलावा और कहां बदले गए अनुमंडल पुलिस अधिकारी
Wed, 15 Jul 2026 12:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:00 PM IST
सार
Bihar News: पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने लिए किया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों को जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा की निगरानी की जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (डीएसपी) के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से मंगलवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों, विशेष शाखाओं और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही राज्य की आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 277 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
दानापुर, बिहारशरीफ समेत कई जगह बदलाव
जारी आदेश के मुताबिक अजीत कुमार को दानापुर का डीएसपी-1 और शिवशंकर कुमार को पटना सिटी डीएसपी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राधव दयाल को मसौढ़ी, अमरनाथ को बिहारशरीफ डीएसपी-1, रमेश कुमार को रामनगर (बगहा), सुनील कुमार सिंह को हिलसा (नालंदा) तथा सत्यकाम को डेहरी (रोहतास) में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
कई जगह साइबर क्राइम के डीएसपी भी बदले गए
वहीं प्रशांत कुमार को एसटीएफ पटना, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को पटना की साइबर क्राइम इकाई, आशीष राज को मधेपुरा की साइबर क्राइम इकाई, रागिनी कुमारी को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) पटना, राजकुमार-2 को सीआईडी और खालिद हयात को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, पटना में तैनात किया गया है। वहीं नीतीश चंद्र धारिया को एसडीपीओ टू सदर खगड़िया, कनिष्क श्रीवास्तव को डीएसपी साइबर क्राइम पूर्णिया, चंदन कुमार ठाकुर को गोगरी का एसडीपीओ बनाया गया।
विज्ञापन
Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, विरोध में लोगों ने किया बवाल; परिजन बोले- तेजाब डालकर जलाया
यातायात और एसटीएफ के डीएसपी भी बदले गए
अविनाश कुमार कश्यप को औरंगाबाद का यातायात डीएसपी, स्नेह सेतु को कहलगांव (भागलपुर) डीएसपी-2 और श्रीप्रकाश को छपरा सदर डीएसपी-2 बनाया गया है। राजन कुमार और मिथिलेश कुमार तिवारी को भी एसटीएफ पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है।