फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fake-liquor-factory-busted-patna-illegal-liquor-material-recovered

बिहार: पीने के फेर में चार की जान गई, अगले दिन कार में नहीं रुकी शराब पार्टी; पटना में कहां पकड़ी दारू फैक्टरी

Mon, 31 Aug 2026 09:22 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 31 Aug 2026 09:22 PM IST
सार

पटना के खुसरूपुर दियारा क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान धंधे में शामिल लोग फरार हो गए, जबकि विदेशी शराब के रैपर, खाली बोतल, कॉर्क, स्पिरिट समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच और आगे भी छापेमारी जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
fake-liquor-factory-busted-patna-illegal-liquor-material-recovered
पकड़ी गई शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। लालू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दियारा इलाके में कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही अवैध धंधे में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, टीम ने मौके से शराब बनाने और उसकी पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद कर ली।
विज्ञापन


कई मशहूर ब्रांड के रैपर मिले
मौके से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के रैपर, खाली बोतल, कॉर्क, स्पिरिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई। विभाग अब बरामद सामान के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है।
विज्ञापन


टीम को देखते ही मौके से भागे धंधेबाज
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम कुमार ने बताया कि अवैध और नकली शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर अवैध शराब पकड़ी गई है। खुसरूपुर के दियारा क्षेत्र में नकली शराब की अन्य फैक्ट्रियां संचालित होने की आशंका को देखते हुए जांच और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में बंटवारा: गृह मंत्री के सामने सोन नदी जल बंटवारे पर दोनों राज्यों में एमओयू; किसे-क्या मिला?

दियारा इलाकों पर विभाग की नजर
प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद शराब माफिया चोरी-छिपे दियारा क्षेत्रों में अवैध फैक्ट्रियां संचालित कर रहे हैं। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। साथ ही, फरार धंधेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed