सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fish shape madhubani painting gift from india pm narendra modi to dutch pm bihar cm samrat choudhary statement

PM Modi : विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 21 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhubani Painting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में भी बिहार की पहचान को बढ़ावा दिया तो राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को एक उपहार दिया, जिसपर बिहार खुश है।

fish shape madhubani painting gift from india pm narendra modi to dutch pm bihar cm samrat choudhary statement
PM मोदी की विदेश यात्रा की बिहार में चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश पांच देशों की यात्रा से भारत लौट आए हैं। बिहार में आज उनकी खूब चर्चा हो रही है। कारण है उनका बिहार से जुड़ी एक खास चीजों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्राउन प्रिंस और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट देना। यह चीज है मखाना और मछली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा यूएई के क्राउन प्रिंस को बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना भेंट किया जाना बिहार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना आज बिहार की समृद्ध कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है।



वहीं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को मधुबनी पेंटिंग भेंट देने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन को मछली की आकृति वाली मधुबनी पेंटिंग भेंट किया जाना मिथिला कला और बिहार की लोकसंस्कृति के वैश्विक सम्मान का प्रतीक है। मधुबनी पेंटिंग केवल एक कला नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, आस्था और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली की अभिव्यक्ति है। मछली का प्रतीक समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित सह-अस्तित्व का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिहार की विरासत विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिथिला बोर्ड की स्थापना तथा बिहार के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य हो रहे हैं। आज बिहार की स्थानीय विरासत विश्व स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है, जो न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रही है, बल्कि किसानों, स्थानीय उद्यमों और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को भी नई गति दे रही है।

विज्ञापन
Trending Videos


यूएई की यात्रा के दौरान कई अहम समझौते हुए

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़े कई अहम समझौते हुए। यूएई ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश का भी एलान किया है। भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप पर समझौता हुआ। इससे रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा। इसके अलावा, पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी एमओयू साइन किया गया। दोनों देशों के बीच एलपीजी यानी रसोई गैस सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारत को ऊर्जा सुरक्षा में फायदा मिलेगा। सबसे बड़ा एलान निवेश को लेकर हुआ। यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल पांच अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed