{"_id":"6aa395a418ffb63cbb0a13b6","slug":"bihar-bank-fraud-case-major-ed-action-raids-underway-across-nine-locations-in-gaya-gurugram-and-delhi-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी
Fri, 11 Sep 2026 11:16 AM IST
मगध ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:16 AM IST
सार
बिहार के गया में रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमें गया, गुरुग्राम और नई दिल्ली में कुल नौ ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।
विज्ञापन
ईडी की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गया के एक होटल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को बिहार के गया में आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL), इसके निदेशक अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत और नितेश से जुड़े मामले में की गई है।
आधा दर्जन जगहों पर ईडी की कार्रवाई
जांच एजेंसी ने गयाजी और बोधगया समेत आधा दर्जन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।
सीबीआई केस के आधार पर शुरू हुई जांच
मामला सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर दर्ज किया गया है। जांच में कथित अपराध से जुड़ी राशि करीब 131.79 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी अब इस मामले में पैसों के लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है।
85 करोड़ के लोन में 58 करोड़ डायवर्ट करने का आरोप
ईडी का आरोप है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड को करीब 85 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसमें से लगभग 58 करोड़ रुपये की राशि गलत तरीके से दूसरी जगह इस्तेमाल की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने लोन हासिल करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से दी गई कथित फर्जी प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: किसानों की शिकायत पर अररिया में खाद कारोबारियों पर शिकंजा, दो प्रतिष्ठानों के गोदामों में छापेमारी
गिरवी संपत्तियों को बेचने का भी आरोप
ईडी के मुताबिक, कंपनी समूह से जुड़ी कुछ संपत्तियां एक वाहन कंपनी के पास गिरवी रखी गई थीं। इनमें से पांच संपत्तियों को बाद में बेच दिया गया, जबकि वे गिरवी थीं। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि इन संपत्तियों की बिक्री बहुत कम कीमत पर की गई। ईडी को शक है कि कुछ खरीदार केवल नाम के हैं और वे अखौरी गोपाल से जुड़े बेनामी या प्रॉक्सी हो सकते हैं।