{"_id":"6a44cde57f17677f050d51af","slug":"bihar-crime-love-affair-lover-killed-five-years-innocent-boy-aurangabad-bihar-police-investigation-gaya-news-c-1-1-noi1244-4454389-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इश्क का राज जान गया 5 साल का मासूम... सच छिपाने के लिए आरोपी ने कर दी बेरहमी से हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इश्क का राज जान गया 5 साल का मासूम... सच छिपाने के लिए आरोपी ने कर दी बेरहमी से हत्या!
Wed, 01 Jul 2026 02:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:15 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रेम प्रसंग का राज जान लेने की कीमत एक 5 वर्षीय मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी युवक ने बच्चे की हत्या कर शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर एक युवक ने पांच साल के मासूम की हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह मासूम का शव बरामद किया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मृत बच्चे की पहचान औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित मोहरी ईटवां गांव निवासी प्रमोद सिंह के पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पिता ने दर्ज कराई थी बेटे के लापता होने की शिकायत
औरंगाबाद के एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि 30 जून की सुबह करीब 9 बजे बच्चे के पिता प्रमोद सिंह ने टंडवा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका पांच वर्षीय बेटा सिद्धार्थ कुमार सोमवार रात से घर से लापता है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- पवन सिंह आज से 'माननीय' कहलाएंगे, विधान परिषद् में आज निशांत समेत 10 का शपथ ग्रहण
विज्ञापन
एसपी ने बनाई एसआईटी, जांच में तेजी लाई गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी ने मामले की जांच तेज करते हुए लगातार छापेमारी और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों से जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।
कुछ ही घंटों में आरोपी युवक गिरफ्तार
पुलिस को मिले ठोस इनपुट के आधार पर मोहरी ईटवां गांव निवासी जनेश्वर राम के 20 वर्षीय बेटे धनसेवक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से लगातार पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मासूम की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से मिला मासूम का शव
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बाहर झाड़ियों और बांसवाड़ी से मासूम सिद्धार्थ का शव बरामद किया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मामले का खुलासा होने के बाद एसडीपीओ सुशील कुमार खुद घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ नवीनगर के अंचल पुलिस निरीक्षक, टंडवा थानाध्यक्ष, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम, जिला आसूचना इकाई और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आई है। जांच में पता चला है कि मासूम को आरोपी के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसी बात के खुलासे के डर से आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद गांव में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।