{"_id":"6afbdb7058fea0b70b00d4fe","slug":"patna-today-congress-press-conference-jdu-public-hearing-and-drivers-association-protest-plan-on-agenda-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में आज: कांग्रेस करेंगे बड़ा खुलासा, जदयू दफ्तर में क्या होगा? ड्राइवर एसोसिएशन भी रखेगा अपनी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में आज: कांग्रेस करेंगे बड़ा खुलासा, जदयू दफ्तर में क्या होगा? ड्राइवर एसोसिएशन भी रखेगा अपनी मांगें
Tue, 17 Nov 2026 10:13 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:13 AM IST
सार
Patna News: पटना में आज कई ऐसी हलचल देखने को मिलेगी, जिन पर राजनीतिक गलियारे से लेकर आम लोगों तक की नजर रहेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। कुछ ऐसे कार्यक्रम भी हैं, जिनकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। आइये जानते हैं राजधानी में आज क्या-क्या होगा?
विज्ञापन
पटना में आज क्या है खास?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में मंगलवार को राजनीतिक और जनहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जदय दफ्तर में बिहार सरकार के मंत्री जनता की समस्या और शिकायतों को सुनेंगे। वहीं कांग्रेस प्रेस वार्ता करने जा रही है। इसके अलावा ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के सदस्य भी आज प्रेस वार्ता करेंगे। सियासी गलियारे में सबकी निगाहें कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में दोपहर एक बजे होने वाले प्रेस वार्ता पर रहेगी। यहां प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरान राजनीतिक हालात, संगठन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस का महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला
एक दिन पहले कांग्रेस ने महंगाई को मोदी सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस की ओर से लिखा गया था कि अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% पर पहुंच गई है। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार में आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। आंकड़ों के मुताबिक, प्राइमरी आर्टिकल्स में महंगाई दर 9.24%, फूड आर्टिकल्स में 8.26%, फ्यूल एंड पावर में 32.84% और बेसिक मेटल्स में 17.21% रही। वहीं, मैन्युफैक्चर्ड लेदर और संबंधित उत्पादों में 5.60%, पेपर और पेपर उत्पादों में 6.72%, रबर और प्लास्टिक उत्पादों में 13.90% तथा केमिकल और केमिकल उत्पादों में महंगाई दर 17.53% दर्ज की गई। बिहार कांग्रेस ने इन आंकड़ों के जरिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
जदयू दफ्तर में मंत्री सुनेंगे लोगों की शिकायतें
इसके अलावा जदयू कार्यालय में सुबह 11 बजे जनसुनवाई होगी। इसमें बिहार सरकार के मंत्री आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। वहीं, ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार भी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। एसोसिएशन की ओर से दोपहर एक बजे फ्रेजर रोड स्थित युवा आवास में मीडिया को आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। एसोसिएशन के अनुसार, 17 नवंबर से राज्य के सभी प्रखंडों से चालक पैदल मार्च करते हुए 20 नवंबर को पटना पहुंचेंगे। यहां गांधी मैदान स्थित जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डाकबंगला और आयकर गोलंबर होते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और विधानमंडल तक पहुंचकर अपनी मांगें रखी जाएंगी।
विज्ञापन
