Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan chhath puja ruckus 15 people arrested andar police

बिहार: छठ घाटों पर हंगामा करने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Tue, 17 Nov 2026 09:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में छठ महापर्व के दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा और हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छठ घाटों की निगरानी कर रही थी।

विज्ञापन
siwan chhath puja ruckus 15 people arrested andar police
छठ घाटों पर हंगामा करने के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में छठ महापर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आंदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग छठ घाटों पर कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा और हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

छठ घाटों की निगरानी कर रही थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आंदर थाना पुलिस सतर्क थी। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र के अलग-अलग छठ घाटों का निरीक्षण कर रही थी। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही थी।

विज्ञापन

शराब के नशे में हंगामा करने की मिली थी सूचना

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के कुछ छठ घाटों पर कुछ लोग कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा और हो-हल्ला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आंदर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक-एक कर कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों में अजीत कुमार और मृत्युंजय सहनी समेत 15 नाम शामिल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अजीत कुमार, मृत्युंजय सहनी, विशाल यादव, उमेश यादव, राजा यादव, नीतीश मणीत, विकास यादव, अंकित कुमार, अभिमन्यु यादव, कुंदन यादव, राजाराम यादव, विवेक यादव, चंदन यादव, रंजीत यादव और मंटू यादव के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी 15 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

थाना अध्यक्ष बोले- शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

आंदर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छठ घाटों पर शराब के नशे में हो-हल्ला और हंगामा करने के मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया है।
छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में चर्चा हो रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed