फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Education Boost seven New Degree Colleges to Open in Gaya for Rural Students

Bihar: गया के सात प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, अब गांव के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा शहर

Wed, 15 Jul 2026 11:24 AM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 11:24 AM IST
सार

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत गया जिले के सात प्रखंडों में बुधवार से नए राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होंगे। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bihar Education Boost seven New Degree Colleges to Open in Gaya for Rural Students
सांकेतिक फोटो - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत गया जिले के सात प्रखंडों में बुधवार से नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की शुरुआत होने जा रही है। यह पहल उन क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जहां अब तक स्नातक स्तर की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नए कॉलेज खुलने से हजारों छात्र-छात्राओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


सात निश्चय-3 के तहत शुरू हो रही पहल
राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के चौथे संकल्प 'उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य' के तहत डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 15 जुलाई से पूरे बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया जा रहा है। गया जिले के सात प्रखंड भी इस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


इन सात प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज
गया जिले के मोहड़ा, कोंच, नीमचक बथानी, मोहनपुर, बांके बाजार, डुमरिया और अतरी प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी स्थानों पर उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
अब इन प्रखंडों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए गया शहर या दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा उपलब्ध होने से पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या भी कम हो सकती है।

कौन करेगा किस कॉलेज का उद्घाटन
  • मोहड़ा (उच्च विद्यालय सेवतर): कृषि मंत्री एवं गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा उद्घाटन करेंगे।
  • कोंच (गांधी प्लस-टू उच्च विद्यालय): बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उद्घाटन करेंगे।
  • नीमचक बथानी (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मई): अतरी विधायक रोमित कुमार उद्घाटन करेंगे।
  • मोहनपुर (प्रोजेक्ट प्लस-टू बालिका उच्च विद्यालय): बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी उद्घाटन करेंगी।
  • बांके बाजार (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैफगंज) और डुमरिया (मध्य विद्यालय शिवनगर): इमामगंज विधायक दीपा मांझी उद्घाटन करेंगी।
  • अतरी (श्री जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय, टेटुआ): उद्घाटन समारोह में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति शामिल होंगे।
  • जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रहेगी मौजूदगी

ये भी पढ़ें-  दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?

 
जिला प्रशासन के अनुसार, सभी उद्घाटन समारोहों में जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।

उच्च शिक्षा तक पहुंच होगी आसान
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खुलने से उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। इससे छात्राओं की भागीदारी में वृद्धि होगी और ग्रामीण युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। यह पहल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed