फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Government hospitals set to look spick and span Jivika Didis taken charge of cleanliness aurangabad

Bihar News: अब सरकारी अस्पतालों में नहीं दिखेगी गंदगी! बिहार सरकार ने जीविका दीदियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 10 Jul 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 07:00 PM IST
सार

Bihar News: बिहार सरकार ने जिला और अनुमंडल अस्पतालों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को सौंपने की शुरुआत कर दी है। औरंगाबाद सदर अस्पताल से इस पहल का शुभारंभ हुआ। सरकार का उद्देश्य अस्पतालों की स्वच्छता में सुधार के साथ ग्रामीण महिलाओं को स्थायी रोजगार और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन
Bihar Government hospitals set to look spick and span Jivika Didis taken charge of cleanliness aurangabad
उद्घाटन समारोह में मौजूद अधिकारी और जीविका दीदियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सरकारी अस्पताल अब एकदम चकाचक नजर आएंगे। अस्पतालों में कहीं भी गंदगी का नामोनिशान नहीं दिखेगा। बिहार सरकार ये दावा इसलिए कर रही है क्योंकि साफ-सफाई की कमान जीविका दीदियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन


औरंगाबाद सदर अस्पताल से हुई नई व्यवस्था की शुरुआत
इसके तहत औरंगाबाद के जिला अस्पताल यानी सदर अस्पताल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों ने संभाल ली है। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बिहार सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय के तहत औरंगाबाद जिला अस्पताल की साफ-सफाई का कार्य जीविका दीदियों द्वारा आज से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को सौंपने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करना है।
विज्ञापन


फीता काटकर हुआ साफ-सफाई अभियान का शुभारंभ
औरंगाबाद जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनवर आलम, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार तथा जागृति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, बतवा की अध्यक्षा ममता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर साफ-सफाई की नई व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि जीविका का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अस्पताल की साफ-सफाई जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जीविका दीदियां अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण के साथ इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।

जीविका दीदियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग का जताया आभार
कार्यक्रम में जागृति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, बतवा की अध्यक्षा ममता देवी ने कहा कि जीविका दीदियों के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी मिलना महिलाओं की कार्यक्षमता, ईमानदारी और प्रतिबद्धता पर सरकार के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पहल से बड़ी संख्या में जीविका दीदियों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे अधिकारी
उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और जीविका से जुड़े कई अधिकारी, कर्मचारी तथा जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल को अस्पतालों की स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed