सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jehanabad: Sensation as Body Found by Roadside Had Gone Out to Distribute Wedding Cards Investigation Underway

Bihar News: सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी, शादी का कार्ड बांटने निकला था युवक; जहानाबाद में हत्या या हादसा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Jehanabad News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र में बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले माधव यादव का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस सड़क दुर्घटना और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Jehanabad: Sensation as Body Found by Roadside Had Gone Out to Distribute Wedding Cards Investigation Underway
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उबेर बधार में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा मिला, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

 
माधव यादव के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान लखीसराय गांव निवासी माधव यादव के रूप में की गई है। बताया गया है कि वह अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में युवक की मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी दुश्मनी के कारण हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है।
 
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना घोसी थाना पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पढ़ें- Accident Today: मुजफ्फरपुर में ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर घायल, खड्डे में पलटा ट्रक
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या फिर हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है।
 
सभी बिंदुओं पर जांच शुरू
घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ी में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा है कि सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
 
इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना
शव मिलने के बाद भारी संख्या में आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोग इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने वाले बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed