फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Agriculture Advisor Killed in Horrific Road Accident On Way Home Angry Mob Sets Truck on Fire

Bihar: ड्यूटी से लौट रहे कृषि सलाहकार की भीषण सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Wed, 05 Aug 2026 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 07:30 AM IST
सार

जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 पर काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा (50) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 जाम कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar Agriculture Advisor Killed in Horrific Road Accident On Way Home Angry Mob Sets Truck on Fire
सरस्वती मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 पर काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के पास मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में सफेपुर निवासी कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा (50) की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और काफी देर बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 जाम कर दिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन


इधर, काको थाना क्षेत्र के जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में अमथुआ पंचायत के कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा की मौत हो गई। हादसा सरस्वती मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार ज्ञानचंद शर्मा को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, ज्ञानचंद शर्मा काको बाजार से अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना में उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिजनों को पहचान करने में भी परेशानी हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में लोगों ने जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 को जाम कर दिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar : फूंक-फूंक कर नहीं चले तो खतरे में तेजस्वी यादव! प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सदन से गायब होंगे?


शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि ज्ञानचंद शर्मा रोज की तरह काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति सामान्य कराने में जुटी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed