फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD Party Supported Sonam Wangchuk Parliamentary leader meet him on July 19 aurangabad bihar

Bihar: सोनम वांगचुक के आंदोलन को राजद का समर्थन, संसद सत्र से पहले जंतर-मंतर पहुंचेंगे सांसद अभय कुशवाहा

Fri, 17 Jul 2026 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का भी समर्थन मिल गया है। राजद संसदीय दल के नेता और सांसद अभय कुशवाहा ने घोषणा की कि वह 19 जुलाई को सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: RJD Party Supported Sonam Wangchuk Parliamentary leader meet him on July 19 aurangabad bihar
प्रेसवार्ता करते राजद संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का भी समर्थन मिल गया है। आंदोलन के 33वें और आमरण अनशन के 30वें दिन, संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले राजद संसदीय दल के नेता और औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा 19 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन

अभय कुशवाहा ने कहा कि आंदोलनकारी देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों का राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह समर्थन करता है और पार्टी इसे छात्रों और युवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा मानती है।

विज्ञापन

सरकार आंदोलनकारियों से करे बातचीत

राजद सांसद ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन का उद्देश्य सरकार का ध्यान किसी गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका कहना था कि सरकारें आमतौर पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों से संवाद करती हैं और समाधान निकालने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आंदोलनकारी कोई गैरवाजिब मांग कर रहे हैं, इसलिए सरकार को वार्ता शुरू करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला

मानसून सत्र से पहले जंतर-मंतर जाएंगे

अभय कुशवाहा ने बताया कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। वह 18 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगे और 19 जुलाई को जंतर-मंतर जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी लद्दाख जाकर वांगचुक से मिल चुके हैं। उनके अनुसार, वांगचुक केवल सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने लद्दाख में उनके बनाए बंकर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वहां बाहर का तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद अंदर करीब 5 डिग्री सेल्सियस रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलना चाहिए।

मृत्युंजय तिवारी के आरोपों पर भी दिया जवाब

राजद छोड़ने वाले पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कारण पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि राजद में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है और पार्टी के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed