सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Major Gas Smuggling Racket Busted, 105 Cylinders Seized in Big Crackdown

Bihar: उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 105 सिलेंडर जब्त; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

औरंगाबाद में उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने छापेमारी कर 105 गैस सिलेंडर, 90 पासबुक और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। मामले में आरोपी विकास कुमार सिंह फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Major Gas Smuggling Racket Busted, 105 Cylinders Seized in Big Crackdown
गैस सिलेंडर हुए बरामद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरंगाबाद जिले में उज्ज्वला योजना की आड़ में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने बुधवार को कुटुम्बा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र स्थित पहरा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, पासबुक और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गैस कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि पहरा गांव में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और जमाखोरी का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर टीम गठित की गई और सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 105 भरे हुए गैस सिलेंडर, 90 गैस पासबुक, छह उज्ज्वला योजना के गैस चूल्हे, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला नोजल पाइप बरामद किया गया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबार से जुड़े विकास कुमार सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर बड़ी मात्रा में मिले भरे हुए सिलेंडर
एसडीओ संतन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने घर के एक हिस्से को गैस एजेंसी जैसा रूप दे रखा था। दुकान में रिफिलिंग पाइप, गैस चूल्हे, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और अन्य उपकरण रखे गए थे, जबकि घर के अंदर बड़ी मात्रा में भरे हुए सिलेंडर जमा किए गए थे। प्रशासन को शक है कि इस अवैध कारोबार में किसी गैस एजेंसी या उससे जुड़े लोगों की मिलीभगत हो सकती है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। जब्त सभी सामान को रिसियप थाना लाया गया है और आरोपी विकास कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bihar: कारगिल के वीर सपूत नायक परमानंद सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, अनधिकृत उपयोग और रिफिलिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed