Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitin-nabin-chitragupta-puja-khagoul-accountability-message

बिहार: चित्रगुप्त पूजा से दिया जवाबदेही का संदेश, नितिन नवीन बोले- जनता को मिले काम का हिसाब

Wed, 11 Nov 2026 02:51 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 02:51 PM IST
सार

खगौल की न्यू कॉलोनी में आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर देशवासियों और कलमजीवियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
nitin-nabin-chitragupta-puja-khagoul-accountability-message
खगौल में चित्रगुप्त पूजा समारोह में पहुंचे नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगौल की न्यू कॉलोनी में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारंगी और सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

पूजा के बाद नितिन नवीन ने बिहार और देशवासियों के साथ-साथ सभी कलमजीवियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समाज में सद्भाव, समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। चित्रगुप्त पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपने जीवन और कर्मों का लेखा-जोखा करने तथा आत्ममंथन करने का भी अवसर है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमें अपने कर्मों के प्रति जवाबदेह बनने की सीख देती है। प्रधानमंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे अपने कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखें। समाज में सद्भाव और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना ही इस परंपरा का संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड बोर्ड: मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 12 नवंबर से भरें फॉर्म, 26 नवंबर तक मिलेगा मौका

वहीं, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कलम और दवात का इस्तेमाल करने वाले सभी लोग भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद के पात्र हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान की कृपा से सभी कलमजीवी अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ें और बेहतर कार्य करें। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की स्मारिका का विमोचन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed