सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cm samrat chaudhary visits bodhgaya offers prayers at vishnupad and mahabodhi temple today bihar news

Bihar: बोधगया पहुंचे CM सम्राट, विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में की पूजा; महिलाओं की खाली गैलरी बनी चर्चा का विषय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया और बोधगया का दौरा कर विष्णुपद और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की कम उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई।

cm samrat chaudhary visits bodhgaya offers prayers at vishnupad and mahabodhi temple today bihar news
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सभा में महिला गैलरी खाली
विज्ञापन

विस्तार

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद गया और बोधगया का दौरा किया। उन्होंने विष्णुपद और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा की। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की गैलरी खाली दिखने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गईं।

Trending Videos

शंकराचार्य मठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सांस्कृतिक संचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला गया और बोधगया दौरा था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और प्रशासन में खासा उत्साह देखा गया।

विष्णुपद मंदिर में पूजा और कॉरिडोर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री सबसे पहले गयाजी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फल्गु नदी तट स्थित देवघाट सहित आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम शशांक शुभंकर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बोधगया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। बोधगया पहुंचकर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इसके बाद वे बीटीएमसी कार्यालय पहुंचे, जहां बोधगया कॉरिडोर परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: डीजे विवाद में पिकअप चालक को सरेआम मारी गोली; बांह को चीरते हुए गले में फंसी गोली, हालत नाजुक

महिलाओं की खाली गैलरी बनी चर्चा का विषय
हालांकि, मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान एक बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिए बनाई गई गैलरी लगभग खाली दिखाई दी। समारोह में मौजूद कई लोगों ने इसकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरों से की। लोगों का कहना था कि नीतीश कुमार के कार्यक्रमों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिलती थी, जबकि इस बार महिलाओं की उपस्थिति काफी कम नजर आई। यही बात पूरे कार्यक्रम में चर्चाओं का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed